सब्सक्राइब करें

PM Modi Badrinath Visit: रम्माण नृत्य से हुआ देश के अंतिम गांव में पीएम स्वागत, ग्रामीणों की इच्छा हुई पूरी

अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Oct 2022 03:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi in Badrinath: Mana Villagers will Welcome PM Modi With World Heritage Ramman Dance
पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे माणा गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना और केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद पीएम बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पूजा कर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। इसे बाद प्रधानमंत्री मोदी देश के अंतिम गांव माणा के लिए पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने रम्माण नृत्य से उनका स्वागत किया। 

 

प्रधानमंत्री का स्वागत अपने परंपरागत तरीके से करने की ग्रामीणों की इच्छा भी पूरी हुई। प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल पर ग्रामीणों को उनका स्वागत चमोली जनपद के प्रसिद्ध रम्माण मुखौटा नृत्य का प्रदर्शन कर किया। यह नृत्य सलूड़ डुंग्रा गांव के ग्रामीणों द्वारा किया गया।

Kedarnath Roapway: पीएम मोदी ने किया अपने ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास, 30 मिनट में पूरी होगी सात घंटे की दूरी

प्रधानमंत्री की अगुवाई में माणा गांव के भोटिया जनजाति की महिला व पुरुषों द्वारा पौणा नृत्य और झुमैलो नृत्य भी किया। यह विविध कार्यक्रमों, पूजा और अनुष्ठानों की एक शृंखला है। इसमें सामूहिक पूजा, देवयात्रा, लोकनाट्य, नृत्य, गायन, मेला आदि विविध रंगी आयोजन होते हैं। 

Trending Videos
PM Modi in Badrinath: Mana Villagers will Welcome PM Modi With World Heritage Ramman Dance
रम्माण मेला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रम्माण शब्द रामायण का अपभ्रंश है। इस नृत्य में भगवान श्री राम के जन्म से लेकर रावण वध तक के आयोजन को मुखौटा नृत्य के साथ आयोजित किया जाता है। कलाकार ढोल दमाऊं की थाप पर मुखौटा नृत्य की प्रस्तुति देते हैं। ढोल वादक जागर गायन भी करता है।  संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन यूनेस्को द्वारा साल 2009 में इस रम्माण को विश्व की सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi in Badrinath: Mana Villagers will Welcome PM Modi With World Heritage Ramman Dance
पीएम के स्वागत के लिए पहुंचे माणा गांव के ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

समुद्रतल से 10227 फीट की ऊंचाई पर सरस्वती नदी के किनारे बसे माणा गांव में भोटिया जनजाति के करीब 150 परिवार निवास करते हैं। यह गांव अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ कई अन्य कारणों से भी अपनी अलग पहचान रखता है।

PM Modi in Badrinath: Mana Villagers will Welcome PM Modi With World Heritage Ramman Dance
माणा गांव - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

गांव की महिलाएं ऊन का लव्वा ( ऊन की धोती) और अंगुड़ी (ऊन का बिलाउज) पहनती हैं। यहां की महिलाएं हर वक्त अपने सिर को कपड़े से ढककर रखती हैं। किसी भी सामूहिक आयोजन में महिलाएं और पुरुष समूह में पौणा व झुमेलो नृत्य आयोजित करते हैं।

विज्ञापन
PM Modi in Badrinath: Mana Villagers will Welcome PM Modi With World Heritage Ramman Dance
माणा गांव - फोटो : फाइल फोटो

माणा गांव के ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय हाथ और मशीन से ऊनी वस्त्रों का निर्माण करना है। शीतकाल में ग्रामीण भेड़-बकरियों की ऊन निकालकर उनकी कताई करते हैं और तकली या मशीन से उसके तागे बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed