सब्सक्राइब करें

PM Modi: पहली बार देहरादून में पीएम का 12 किमी लंबा रोड शो, मोदी-मोदी के लगाए नारे, उमड़ी भीड़, तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Apr 2026 12:55 PM IST
सार

PM Modi Dehradun Visit: पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने देहरादून में रोड शो किया।

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : सूचना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने सिद्धपीठ मां काली का आशीर्वाद लिया। अब जनसभ स्थल पर पीएम मोदी का रोड शो हो रहा है।  



पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो कर रहे हैं।  इसके बाद गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा है और बड़े स्तर पर वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

PM Modi: खास है डाट काली मंदिर, पीएम मोदी ने दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण से पहले लिया मां का अशीर्वाद

Trending Videos
PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : सूचना
बता दें कि पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी। इसके अलावा एक हजार मेगावाट क्षमता के देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि मोदी, प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार केदारनाथ आ चुके हैं, साथ ही बदरीनाथ व मुखबा का भी दौरा कर चुके हैं। बीते वर्ष मार्च में उत्तरकाशी जिले में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा पहुंचकर प्रधानमंत्री ने शीतकालीन यात्रा का संदेश दिया था।

PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
पीएम मोदी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एलिवेटेड रोड पर भी पीएम मोदी ने कार से उतरकर निरीक्षण किया। यहां से उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर का व्यू प्वाइंट देखा।  
विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit 12-km roadshow for first time massive crowd turn out Photos
जनसभा में भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

देहरादून में रोड शो के बाद प्रधानंत्री मोदी शहीद जसवंत मैदान पहुंचेंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए जनसभा स्थल में लोगों की भीड़ जुटने लगी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed