सब्सक्राइब करें

मोदीमय हुआ देहरादून: पीएम के स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़े लोग, दिखे अलग-अलग रंग, जय श्रीराम की गूंज, तस्वीरें

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 14 Apr 2026 11:48 AM IST
सार

पीएम के पहुंचने से पहले ही देहरादून मोदीमय नजर आया। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता पीएम के स्वागत को खड़े नजर आए। वहीं, स्कूली छात्र और बच्चे भी दूर दूर से पहुंचे ।

विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit: Crowds Swarm Streets to Welcome PM Children Arrive Dressed as Modi Photos
पीएम मोदी के स्वागत के लिए देहरादून में बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री 11,963 करोड़ से तैयार दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर को जनता को समर्पित कर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सौगात देंगे। पहली बार राजधानी दून में 12 किमी का रोड शो करेंगे और फिर गढ़ी कैंट स्थित मैदान से जनसभा को संबोधित करेंगे।



इससे पहले ही देहरादून मोदीमय नजर आया। सड़कों पर जगह-जगह कार्यकर्ता पीएम के स्वागत को खड़े नजर आए। वहीं, स्कूली छात्र और बच्चे भी दूर दूर से पहुंचे । कई बच्चे पीएम मोदी की तरह बनकर आए तो सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

पीएम के दून दौरे की अभेद्य सुरक्षा: 550 महिला समेत 3000 पुलिसकर्मी मुस्तैद, 12 किमी रोड शो के लिए 13 जोन बने

Trending Videos
PM Modi Dehradun Visit: Crowds Swarm Streets to Welcome PM Children Arrive Dressed as Modi Photos
पीएम के स्वागत के लिए टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान विभिन्न सांस्कृति प्रस्तुतियों के लिए कलाकार भी यहां पहुंचे। उन्होंने कई तरह के नृत्य प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit: Crowds Swarm Streets to Welcome PM Children Arrive Dressed as Modi Photos
पीएम के स्वागत के लिए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें केि पीएम मोदी दोपहर करीब 12 बजे डाट काली मंदिर से शहीद जसवंत सिंह मैदान तक रोड शो करेंगे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करेंगे। 12:30 बजे पीएम मोदी जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे।

PM Modi Dehradun Visit: Crowds Swarm Streets to Welcome PM Children Arrive Dressed as Modi Photos
पीएम के स्वागत के लिए बच्चे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां से दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे को आमजन को समर्पित करेंगे और मैदान से ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन गणेशपुर में कार्यक्रम स्थल पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। पीएम मोदी उत्तराखंड को दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर समेत कई जल विद्युत परियोजनाओं व अन्य योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
PM Modi Dehradun Visit: Crowds Swarm Streets to Welcome PM Children Arrive Dressed as Modi Photos
पीएम मोदी के स्वागत के लिए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम कार्यक्रम स्थल से कैंट स्थित जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। दोपहर 1:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से 1:50 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed