फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चालान कट गया तो अब नो टेंशन, नहीं काटने पड़ेंगे ट्रैफिक ऑफिस चक्कर, ऐसे होगा भुगतान

Wed, 11 Apr 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Apr 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
police challan pay online service soon
challan

यातायात नियम तोड़ने पर अगर आपका चालान कट गया है तो अब टेंशन न लें, इसे भुगतान करने के लिए ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

police challan pay online service soon
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics

चालान कट जाए तो उसे भुगतान करने के लिए यातायात कार्यालय के चक्कर काटना सबसे बड़ी टेंशन होती है। वाहन का चालान छुड़ाने के लिए अब ट्रैफिक आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यातायात पुलिस जल्द ही अपनी अलग वेबसाइट लांच करने जा रही है, जिसके जरिये घर बैठे चालान के जुर्माने की रकम ऑनलाइन जमा कर कागजात घर के पते पर मंगा सकेंगे।

police challan pay online service soon
website

इस वेबसाइट के जरिए इतना ही नहीं बल्कि आप रूट डायवर्ट से लेकर ट्रैफिक  से जुड़ी तमाम जानकारियां भी घर बैठे एक क्लिक से मिल जाएंगी। वेबसाइट पर ट्रैफिक से संबंधित हर जानकारी चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि, वेबसाइट पर देहरादून के विभिन्न मार्गों पर स्थित एक्सीडेंटल जोन और ब्लैक स्पॉट की भी पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
police challan pay online service soon
pay online

शहर में जाम लगने वाले रास्तों, रूट डायवर्जन की डेट व टाइम, अस्पतालों की लिस्ट से लेकर चालान भुगतने तक की जानकारी के लिए अब आपको भटकना नहीं पड़ेगा। यह जानकारी आप वेबसाइट पर देख सकेंगे।
 

विज्ञापन
police challan pay online service soon
online

एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि वेबसाइट निर्माण का काम अंतिम चरण में है। ट्रैफिक संबंधी सारी जानकारी वेबसाइट पर डाली जा रही है। इसके लिए यहां अलग से स्टाफ की तैनाती की जा रही है। यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed