फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेमकुंड साहिब यात्रा में लापता हुए 8 श्रद्धालुओं के बारे में पुलिस को मिला अहम सुराग

Fri, 14 Jul 2017 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Jul 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
police find clue related to hemkund sahib missing devotee
hemkund sahib devotee missing - फोटो : amar ujala

अमृतसर से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर पहुंचे आठ सिख श्रद्धालुओं के लापता होने के मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगा है। 


 

police find clue related to hemkund sahib missing devotee
hemkund sahib devotee missing
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को बदरीनाथ हाईवे पर टैय्या पुल के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान इनोवा गाड़ी की साइड विडिंग और पगड़ी के कपड़े मिले हैं। मौके पर मिले सामान की पहचान परिजनों ने की है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इनोवा वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समा गया होगा। परिजन अपने घरों को वापस लौट गए हैं। फिलहाल लापता हुए आठ सिख श्रद्घालुओं के पता नहीं लग पाया और न ही वाहन का कोई सुराग हाथ लगा है। 

 
police find clue related to hemkund sahib missing devotee
hemkund sahib devotee missing
लापता श्रद्घालुओं के परिजनों ने टैय्या पुल के पास मिली पगड़ी और इनोवा गाड़ी की साइड विडिंग की पहचान कर ली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
police find clue related to hemkund sahib missing devotee
hemkund sahib devotee missing
थानाध्यक्ष गोविंदघाट ने बताया कि सड़क के नीचे सर्च अभियान से पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को दो पगडी, इनोवा गाड़ी का लोगो और गाड़ी की साइड विडिंग मिली है। परिजनों द्वारा इनकी पहचान कर ली गई है। उक्त स्थान पर अलकनंदा का बहाव बहुत तेज है। जनपद पुलिस, एसडीआरएनफ द्वारा सर्च अभियान जारी है।

 
विज्ञापन
police find clue related to hemkund sahib missing devotee
hemkund sahib missing
बता दें कि पंजाब के अमृतसर जिले के महिता चौक निवासी कुलवीर सिंह, हरकेवल सिंह, पाला सिंह, गोरा सिंह, जसवीर सिंह, इकबाल सिंह, महंगा सिंह और परमजीत सिंह तीन जुलाई को इनोवा कार से गोविंदघाट पहुंचे थे। चार और पांच जुलाई को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर वे छह जुलाई को घर वापसी के लिए गोविंदघाट पहुंचे। इसी दिन कार चालक महंगा सिंह ने अपने घर फोन कर हेमकुंड साहिब के दर्शन कर घर लौटने की बात कही थी, लेकिन उस दिन के बाद से इन सभी लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed