फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंग का मैदान बना थाना, आमने-सामने आए भाजपाई-कांग्रेसी, पुलिस ने भांजी लाठियां, देखिए...

Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 29 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Police Lathi charge on Bjp and congress worker during fight on raipur thana
थाने में भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

देहरदून में रायपुर थाना भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए जंग का मैदान बन गया। पुलिस को दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव टालने को पांच घंटे उनके बीच दीवार बनकर खड़ा होना पड़ा। पुलिस एक दल को संभालती तो दूसरे दल के कार्यकर्ता सामने आ जाते। दोनों ही दलों के कार्यकर्ता एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आश्वासनों की घुट्टी पिलाकर दोनों दलों को वहां से विदा कर दिया।

Police Lathi charge on Bjp and congress worker during fight on raipur thana
थाने में भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

नगर निगम चुनाव में विजय जुलूस के दौरान रायपुर क्षेत्र में हुई मारपीट की चिंगारी कई दिन से भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सुलग रही थी। डीजीपी और एसएसपी से मिलने के बाद भी हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को रायपुर थाने का घेराव करने पहुंच गए। कांग्रेस ने मंगलवार को ही यह घोषणा कर दी थी। कांग्रेस से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर डेरा जमा लिया था। इसी बीच दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।

Police Lathi charge on Bjp and congress worker during fight on raipur thana
थाने में भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही वो आपस में उलझ गए। पुलिस को स्थिति पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद थाने में करीब पांच घंटे तक दोनों दलों का ड्रामा चलता रहा। स्थिति यह थी कि कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था, लगातार दोनों दलों के कार्यकर्ता नारेबाजी करने के साथ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। जिस तरह का माहौल था, उसमें बार-बार टकराव के आसार बन रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Lathi charge on Bjp and congress worker during fight on raipur thana
थाने में भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

इसी बीच मौके पर आए एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह और सीओ जया बलूनी ने समझदारी से काम लेते हुए दोनों दलों के बीच पुलिस बल को लगा दिया। एसपी सिटी प्रदीप राय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से बातचीत की। सिंह का कहना था कि जिन पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में कांग्रेस नेता आनंद त्यागी आदि के साथ मारपीट की गई है, उन्हें तत्काल हटाने के साथ हमलावरों पर कार्रवाई की जाए। एसपी ने दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मियाें को लाइन हाजिर करने का भरोसा दिया, तब जाकर कांग्रेसी शांत हुए। 

विज्ञापन
Police Lathi charge on Bjp and congress worker during fight on raipur thana
थाने में भिड़े भाजपाई-कांग्रेसी

पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रायपुर थाने के दूसरे गेट से रवाना किया, क्याेंकि भाजपाई मुख्य मार्ग का रास्ता बंद किए बैठे थे। बाद में अधिकारियों ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ से बात कर उन्हें भी कार्रवाई का भरोसा दिया। बिना देर किए डीएवी छात्र संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र बिष्ट का मेडिकल कराकर तहरीर ले ली गई। हालांकि तहरीर में पत्थर फेंकने में अज्ञात लोगों को दर्शाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed