फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आकाश में होगी दुर्लभ खगोलीय घटना, एक ही महीने में एक साथ पड़ेंगे तीन ग्रहण, ला सकते हैं भूचाल

Thu, 19 Jul 2018 07:10 PM IST
कौशल सिखौला , अमर उजाला, हरिद्वार
कौशल सिखौला , अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 19 Jul 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
Rare astronomical phenomena three eclipse in one month
अंतरिक्ष - फोटो : ANI

इस महीने आकाश में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। पिछली तीन शताब्दियों में ऐसा कोई अन्य उदाहरण नहीं मिलता।


 

Rare astronomical phenomena three eclipse in one month
planet - फोटो : planet
एक ही महीने में दो सूर्यग्रहण और एक चंद्रग्रहण एक के बाद एक पड़ेंगे। खास बात यह है कि सौर मंडल के प्रमुख ग्रह बुध, मंगल, शनि और गुरु एक साथ वक्री हो गए हैं। जिस तिथि से यह घटना शुरू होगी उस तिथि को गुप्त नवरात्र भी प्रारंभ हो जाएंगे।  

 
Rare astronomical phenomena three eclipse in one month
planet

प्राय: एक महीने में दो ग्रहण ही पड़ते हैं। संसार में कहीं भी सूर्यग्रहण हो उसके तत्काल बाद चंद्रग्रहण आता है। इस बार तीन ग्रहणों का दुर्लभ योग पड़ रहा है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि तीन ग्रहण के बाद चार ग्रहों का वक्री होना अनेक संकेत दे रहा है। ऐसे समय में मंगल और केतु की युति शनि और सूर्य की प्रति युति के साथ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rare astronomical phenomena three eclipse in one month
चंद्र ग्रहण
पहला ग्रहण 13 जुलाई को सूर्यग्रहण के रूप में पड़ा। यह ग्रहण भारत में दिखायी दिया। न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया आदि देशों में यह ग्रहण कर्क राशियों पर भारी पड़ेगा। इसके बाद 27 जुलाई की रात्रि में खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो भारत में 2.55 घंटे दिखाई देगा। यह ग्रहण मकर राशि पर भारी पड़ने वाला है।

 
विज्ञापन
Rare astronomical phenomena three eclipse in one month
cancer sign
इस ग्रहण के ठीक बाद 11 अगस्त को सूर्यग्रहण एक बार फिर से पड़ेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखायी नहीं देगा, लेकिन अमेरिका और उत्तरी यूरोप में यह ग्रहण भारी प्रभाव डालेगा। यह ग्रहण कर्क राशि वालों को परेशान करेगा। डा. प्रतीक मिश्रपुरी के अनुसार दुर्लभ आकाशीय घटनाओं के कारण आने वाले समय में प्राकृतिक बाधाओं की बाढ़ आ जाएगी। ऐसे समय में 13 जुलाई से ही गुप्त नवरात्र का पड़ना भी विशेष माना जा रहा है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed