{"_id":"632caeee20025571ca48e2d5","slug":"road-safety-world-series-2022-india-legends-wins-by-40-runs-against-england-legends-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ind VS Eng Legends: देहरादून में सचिन..सचिन..से गूंजा स्टेडियम, हर चौके-छक्के पर लगे इंडिया के नारे, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind VS Eng Legends: देहरादून में सचिन..सचिन..से गूंजा स्टेडियम, हर चौके-छक्के पर लगे इंडिया के नारे, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
देहरादून में इंडिया और इंग्लैंड का मैच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम के साफ होने के बाद बृहस्पतिवार को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का दून में दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाड़ी आमने-सामने थे। मैच शुरू होने से पहले सचिन की झलक देखते ही क्रिकेट प्रेमी सचिन... सचिन... के नारे लगाने लगे। साथ ही हर चौके-छक्के पर स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों ने इंडिया के नारे लगाए।
अंतरराष्ट्रीय मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। जहां एक ओर स्टेडियम के हर कोने में तिरंगा लहराता दिखा। वहीं, कई दर्शक इंडियन लीजेंड्स की जर्सी में नजर आए, जबकि बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने चेहरे और हाथ पर तिरंगा बनाया।
मैच खत्म होने के लिए दो बॉल रहने से पहले दो दर्शक मैदान में आकर सचिन के पैरों पर गिर गए। हालांकि, आनन-फानन में आए बाउंसर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया, जबकि सचिन को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि कोई दर्शक उनकी ओर आ रहा है।
2 of 7
देहरादून में इंडिया और इंग्लैंड का मैच
- फोटो : अमर उजाला
25 हजार क्षमता वाला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों से भरा-भरा नजर आया। स्टेडियम में कोई सचिन की तस्वीर लेकर पहुंचा तो कुछ लोगों ने सचिन के नाम के अक्षर दिखा भारतीय टीम का उत्साहवर्धन किया। सीरीज के तहत दून में होने वाले छह मुकाबलों की शुरुआत बीती 21 सितंबर से होनी थी।
3 of 7
देहरादून में इंडिया और इंग्लैंड का मैच
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन बारिश के चलते मैच को रद्द कर दिया गया। तय शेड्यूल के अनुसार 22 सितंबर शाम साढ़े सात बजे इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री रेखा आर्य मौजूद रहे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सिक्का उछालकर टॉस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
देहरादून में इंडिया और इंग्लैंड का मैच
- फोटो : अमर उजाला
लगातार दो दिन हुई बारिश के चलते मैदान में नमी रही। करीब सात घंटे तक मैदान में मिट्टी, घास बिछाने के बाद भी नमी कम नहीं हुई। जिसका असर नौ बजे शुरू हुए मैच पर भी देखने को मिला। खिलाड़ी शॉट लगा रहे थे, लेकिन बॉल मैदान में बाउंस नहीं हो पाई। जिससे स्कोर भी ज्यादा नहीं बन पाया।
विज्ञापन
5 of 7
देहरादून में इंडिया और इंग्लैंड का मैच
- फोटो : अमर उजाला
वही, सिक्सर किंग व भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मैदान में आते ही हाथ हिलाकर क्रिकेट प्रेमियों का अभिनंदन स्वीकार किया। युवराज समेत दशकों तक मैदान में अपने बल्ले और गेंद से जलवा दिखाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को देख दर्शकों के चेहरे पर चमक देखते ही बनती थी। इस दौरान क्रिकेट प्रेमी इंडिया लीजेंड्स के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित दिखे। सचिन, हरभजन सिंह, युवराज सिंह के हुनर की झलक देखने का जोश और उत्साह लोगों में काफी दिख रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।