सब्सक्राइब करें

सामने आई हत्या से पहले रोहित शेखर तिवारी की आखिरी फोटो, मां उज्ज्वला के साथ थे बेहद खुश...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Apr 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari last photo with mother ujjwala before Murder
हत्या से पहले रोहित शेखर तिवारी की आखिरी तस्वीर - फोटो : फेसबुक

उत्तराखंड और यूपी के सीएम रहे स्व. एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी हत्या से पहले उत्तराखंड आए थे। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ बेहद खुश थे। इसी समय उन्होंने अपने परिवार के साथ दिल्ली लौटते वक्त ये फोटो खिंचाई थी। 

Trending Videos
Rohit shekhar tiwari last photo with mother ujjwala before Murder
हत्या से पहले रोहित शेखर तिवारी की आखिरी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रोहित शेखर की यह तस्वीर स्व. एनडी तिवारी के पीए रहे आक्रोश निगम ने अपने फेसबुक पेज पर अपलोड की है। उन्होंने रोहित की मौत के बाद 17 अप्रैल को यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा 'यह हमारे बड़े भाई आदरणीय श्री रोहित शेखर तिवारी जी का अंतिम चित्र है, जब हम लोग कल हल्द्वानी से नई दिल्ली आ रहे थे। मुझे बहुत दुख है कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं। मैं हमेंशा आपको याद करूँगा दादा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari last photo with mother ujjwala before Murder
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इससे पहले रोहित शेखर वोट डालने नैनीताल गए थे। यहां वोट डालने के बाद उन्होंने कहा भी था कि वे अपने पिता की कर्मभूमि पर आकर बेहद खुश हैं। उत्तराखंड से उनका गहरा लगाव था, वे हमेशा उत्तराखंड आने के लिए आतुर रहते थे। 

Rohit shekhar tiwari last photo with mother ujjwala before Murder
हत्या से पहले रोहित शेखर तिवारी की आखिरी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वे इसी दौरान विश्व प्रसिद्ध नीम करौली बाबा के कैंची धाम भी गए थे। उनकी मां उज्ज्वला तिवारी ने बताया था कि रोहित ने अपने राजनीतिक करिअर की बेहतर शुरुआत के लिए नीम करौली बाबा से आशीर्वाद लिया था और मन्नत भी मांगी थी। 

विज्ञापन
Rohit shekhar tiwari last photo with mother ujjwala before Murder
अपूर्वा शुक्ला तिवारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बता दें कि रोहित शेखर उर्फ गुंजन (40) की हत्या उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला तिवारी ने ही की थी। अपूर्वा ने अपने दोनों हाथों से रोहित का गला, नाक व मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने अपूर्वा को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed