उत्तराखंड और यूपी के पूर्व सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत से हर कोई स्तब्ध है। क्राइम ब्रांच भी जांच में जुटी है और रोहित की पत्नी अपूर्वा से भी पूछताछ चल रही है। माना जा रहा है अब किसी भी वक्त रोहित की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकता है। चलिए जानते हैं इस केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...
कैसे उलझी रोहित शेखर तिवारी के मर्डर की गुत्थी, जानिए इस केस से जुड़ीं 10 बड़ी बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शेखर की मौत पहले हार्ट अटैक से बताई गई थी। लेकिन इस मामले में अब तक जितनी भी जांच हुई है उसमें कुछ अहम तथ्य सामने आए हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बात निकल कर आई है कि रोहित की मौत तकिये से मुंह दबाकर की गई। ऐसे में इस तकिए से मारने वाले के उंगलियों के निशान भी मिल सकते हैं। यही नहीं उसके खून से भी कई सारे राज सामने आ सकते हैं।
UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
रोहित शेखर की मां उज्जवला ने अपनी बहू अपूर्वा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि रोहित व अपूर्वा ने 2018 में शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों में किसी न किसी बात पर विवाद होने लगा। विवाह से पहले भी अपूर्वा का बॉयफ्रेंड था। वहीं अब अपूर्वा पुलिस के सामने बार-बार अपने बयान बदल रही है।
UP Board Result जानने के लिए रजिस्टर करें : UP Board Result 2019
रोहित की मौत में प्रॉपटी का विवाद भी सामने आ रहा है। रोहित की मां उज्जवला ने कहा राजीव उनके रिश्तेदार हैं और एनडी तिवारी के ओएसडी रहे हैं। राजीव व उसकी पत्नी ने 40 वर्ष से एनडी तिवारी की सेवा की है। राजीव के बेटे कार्तिक को सिद्वार्थ अपनी प्रॉपर्टी देना चाहता था। अपूर्वा इस बात से नाखुश थी। प्रॉपर्टी की वजह से अपूर्वा और उसका परिवार साजिश रच रहा था।
पूछताछ में सामने आया है कि रोहित जब उत्तराखंड से दिल्ली लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी रिश्तेदार महिला के साथ रास्ते में कार में शराब पी थी। उस महिला को नशे में देखकर अपूर्वा ने नौकर से पूछा था कि कहां शराब पी है तो एक नौकर ने यह बता दिया था कि रोहित के साथ पी है। तब से अपूर्वा रोहित से नाराज थी।