फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समाजसेवी की आरटीआई ने किया ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े दस्तावेजों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा

Wed, 05 Sep 2018 07:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 05 Sep 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
rti on operation blue star shocking truth overcome
operation blue star

सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत इस संबंध में मांगी गई जानकारी के उत्तर में गृह मंत्रालय ने कहा है कि जब्त सामान या एसजीपीसी या पंजाब सरकार को सौंपा गया। 


 

rti on operation blue star shocking truth overcome
ऑपरेशन ब्लू स्टार

वर्ष 1984 में हुए आपरेशन ब्लू स्टार के बाद केंद्रीय एजेंसी द्वारा कब्जे में लिया गया सामान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को सौंपा गया या पंजाब सरकार को, इस बारे में गृह मंत्रालय के पास पुख्ता जानकारी नहीं है। 
 

rti on operation blue star shocking truth overcome
operation blue star

समाजसेवी और आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्ढा ने तीन बिंदुओं पर गृह मंत्रालय से जानकारी मांगी थी। इसमें स्वर्ण मंदिर में हुए आपरेशन ब्लू स्टार से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रमाणित छाया प्रति मांगी गई थी। इसके अलावा आपरेशन के दौरान जब्त सामग्री, दस्तावेज, ऐतिहासिक सामग्री कहां सुरक्षित है, आपरेशन में कितने सैनिक, उग्रवादी और श्रद्धालु मारे गए, इस बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
rti on operation blue star shocking truth overcome
ऑपरेशन ब्लू स्टार

जवाब में गृह मंत्रालय ने आपरेशन से संबंधित दस्तावेजों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। गृह मंत्रालय के अनुसार आपरेशन के दौरान चार हजार अभिलेख/बुक/फाइल, सोना और सोने के आभूषण, चांदी एवं चांदी के आभूषण, कीमती स्टोन, करेंसी और सिक्के सेंट्रल एजेंसी ने कब्जे में लिए थे।
 

विज्ञापन
rti on operation blue star shocking truth overcome
ऑपरेशन ब्लू स्टार

ये अभिलेख और वस्तुएं एसजीपीसी या पंजाब सरकार को सौंपे गए थे। गृह मंत्रालय के कार्यालय में मौजूद अभिलेखों के आधार पर 493 उग्रवादी और नागरिकों के अलावा  सेना के 83 अधिकारी-कर्मचारी आपरेशन में मारे गए थे। चड्ढा के अनुसार ये आधी-अधूरी जानकारी है। उन्होंने इस मामले में अपील कर पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed