सीजन की पहली बर्फबारी होते ही भारत रत्न और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को सपरिवार अपने पसंदीदा हिल स्टेशन मसूरी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही मौसम मेहरबान हुआ और पर्यटन नगरी में हिमपात शुरू हो गया। सचिन हर साल यहां सर्दियों में परिवार के साथ आकर ठहरते हैं।
फैमिली संग 'पहाड़ों की रानी' में आए क्रिकेट के गॉड, बर्फबारी से हुआ वेलकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां वह अपने पारिवारिक मित्र उद्योगपति संजय नारंग के आवास पर ठहरे हैं। सचिन के आने की भनक लगते ही बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक चार दुकान के आसपास पहुंचने शुरू हो गए। लेकिन सचिन सीधे संजय नारंग के घर चले गए। सचिन के साथ साथ उनकी पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, पुत्र अर्जुन और पुत्री सारा भी हैं। (सचिन तेंदुलकर के पिछले साल मसूरी प्रवास की तस्वीर)
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ दोपहर ढाई बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सचिन को देखकर उनके प्रशंसक झूम उठे। लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। सचिन ने भी उन्हें निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई। करीब दस मिनट के बाद वे परिवार के साथ मसूरी के लिए रवाना हो गए।
चार बजे के आसपास सचिन तेंदुलकर मसूरी पहुंचे और सीधे अपने पारिवारिक मित्र संजय नारंग के बंगले बोथवैल बैंक चले गए। उनके दीदार के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसकों का नारंग के आवास के बाहर जमावड़ा लग गया। इस बार सचिन हर बार की तरह ढहलिया बैंक में नहीं ठहरे हैं।
इस बार देर से मसूरी आए सचिन
सचिन तेंदुलकर बिगत करीब तीन-चार वर्षों से परिवार के साथ नए साल का जश्न पहाड़ों की रानी मसूरी में मनाते रहे हैं। लेकिन इस बार किसी वजह से वह जनवरी के पहले सप्ताह के बाद मसूरी पहुंचे हैं।