{"_id":"59f1bb7f4f1c1b68678b7b4d","slug":"saturn-planet-enter-in-sagittarius-bad-effect-on-these-zodiac","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शनिदेव ने बदली अपनी चाल, अगले छह महीने तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिदेव ने बदली अपनी चाल, अगले छह महीने तक इन राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
shani dev
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिदेव मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में हालांकि इसे शुभ संकेत माना जा रहा है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा।
Shani Dev
ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार शनि 20 जून को वक्री हुए थे और वक्री चाल में वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था। अब मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश किया है। इसका असर सामान्य लोगों के जनजीवन पर भी पड़ता है। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार शनि 26 अक्तूबर को मूल नक्षत्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 127 दिनों तक रहकर दो मार्च को पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
astrology
- फोटो : google
पुन: 18 अप्रैल वर्ष 2018 को शनि वक्री हो जाएंगे। पांच जून को फिर मूल नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 6 सितंबर को शनि मार्गी होकर 27 नवंबर को फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पर मार्गी रहकर 30 अप्रैल को वक्री हो जाएंगे। करीब 141 दिनों तक पूर्वाषाढ़ नक्षत्र में वक्री रहकर 18 सितंबर वर्ष 2019 को मार्गी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
astrology
- फोटो : amarujala
शाम को शनि गोचर में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु में गोचर होने के कारण विश्व में बड़े राजनीतिक और आर्थिक परिवर्तन की संभावना है। 26 दिसंबर वर्ष 2019 को शनि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और इसके बाद 24 जनवरी 2020 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन सोने, चांदी, तांबे के मिलने के रूप में देखा जाता है। ज्योतिषज्ञों के अनुसार शनि को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है, लेकिन इन्हें न्याय प्रिय देवता के रूप में भी पूजा जाता है।
विज्ञापन
shani
- फोटो : अमर उजाला
डा. आचार्य सुशांत राज के अनुसार जो भी व्यक्ति ईमानदारी से काम करता है शनि उसे सुख-समृद्धि देते हैं, लेकिन बेइमानी के रूप में काम करने वाले के साथ शनि का व्यवहार भी कठोर होता है। शनि के कुप्रभाव को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। लोग उसे क्रूर ग्रह कहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। शनि शुभ फल भी देने वाले हैं। इसके लिए नित्य पूजा पाठ, माता-पिता की सेवा, ईमानदारी आदि की जरूरत होती है।