{"_id":"62f08026f9e0564f42189ee8","slug":"sawan-last-somvar-devotees-crowd-gathered-for-jalabhishek-in-shiva-temple-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Last Somvar 2022: देवभूमि में बही भोले की भक्ति की रसधारा, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan Last Somvar 2022: देवभूमि में बही भोले की भक्ति की रसधारा, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 08 Aug 2022 03:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सावन सोमवार 2022
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
श्रावण मास के आखिरी सोमवार को भोले की भक्ति की रसधारा बही। प्रदेशभर के शिवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे। सुबह 4 बजे से धर्मनगरी हरिद्वार के शिवालयों में पूजन और जलाभिषेक किया गया। वहीं श्री दक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरिने भगवान शिव का महारुद्राभिषेक किया।
ऋषिकेश में श्रावण मास के चौथे सोमवार से एक दिन पहले ही नीलकंठ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ थी। देरशाम तक मंदिर में करीब 60 हजार शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। रात एक बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। वहीं नीलकंठ पैदल मार्ग और मोटर मार्ग हर, हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा।
रविवार को भी पैदल मार्ग पर बाघखाला, मौनीबाबा, धांधला पानी, पूंडरासू तक दिन भर शिव भक्तों की भीड़ देखने को मिली। भगवान शिव की ससुराल दक्ष प्रजापति पर जलाभिषेक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
Trending Videos
2 of 5
केदारनाथ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से लेकर शाम तक नीलकंठ धाम शंखनाद और घंटियों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सावन सोमवार 2022
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर के पुजारी शिवानंद गिरी ने बताया कि रविवार को मंदिर में करीब 60 हजार शिवभक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया।
4 of 5
जाभिषेक के लिए शिव मंदिरों में उड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शाम 7:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुल गए, जो रात करीब 11 बजे तक चलता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।