फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुविधा नहीं सिरदर्द बना स्मार्ट फोन का यह स्पेशल फीचर, कहीं आपसे भी तो नहीं हो रहा ऐसा...

Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Sep 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
SmartPhone New Feature emergency dial 112 create big problem for police
smartphone user

लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई यह नई इमरजेंसी सुविधा पुलिस के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। तो ध्यान दीजिए कहीं आपसे भी तो ऐसा नहीं हो रहा है। नई इमरजेंसी सेवा डायल 112 के लिए इन दिनों स्मार्ट फोन का स्पेशल फीचर परेशानी का सबब बना हुआ है। इस फीचर के चलते कंट्रोल रूम में हजारों ऐसी कॉल पहुंच रहीं हैं, जिनमें कॉलर से कोई बात नहीं हो पाती है। चूंकि अभी यह सेवा पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। ऐसे में इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पा रहा है।

SmartPhone New Feature emergency dial 112 create big problem for police
इमरजेंसी नंबर 112 - फोटो : amar ujala

बता दें कि इन दिनों नए स्मार्ट मोबाइल फोन में एक स्पेशल फीचर है। यह फीचर फोन के पॉवर स्विच से जुड़ा हुआ है। दरअसल, स्मार्ट फोन यदि लॉक भी है तो पॉवर स्विच को एक के बाद एक कर तीन बार दबाने पर स्वत: ही 112 डायल हो जाता है। ऐसे में यह फीचर किसी आपात स्थिति में तो मददगार साबित हो सकता है, मगर इन दिनों डायल 112 सेवा के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

SmartPhone New Feature emergency dial 112 create big problem for police
इमरजेंसी नंबर 112 - फोटो : amar ujala

इसका कारण है कि इसके बारे में अभी बहुत ज्यादा लोग नहीं जानते हैं। ऐसे में अक्सर यह हाथ या जेब में रखा हुआ ही डायल हो जाता है। कई बार बच्चे भी शरारत में इस बटन को दबा देते हैं। ऐसे में कॉल डायल 112 में पहुंच जाती है। डॉयल 112 कंट्रोल रूम अधिकारियों का कहना हैं कि यहां प्रदेशभर से प्रतिदिन 24 से 25 हजार कॉल आती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
SmartPhone New Feature emergency dial 112 create big problem for police
Phone

इनमें से लगभग सात हजार या कभी कभी 10 हजार कॉल ऐसी होती हैं, जिनमें कॉलर की आवाज ही नहीं आती है। ऐसे में यह कॉल स्मार्ट फोन के इसी फीचर से पहुंचती हैं। चूंकि अभी तक कंट्रोल रूम पूरी तरह से चालू नहीं हुआ है, इसलिए इन्हें रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम चालू होने के बाद इसमें इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पांस (आईवीआर) सिस्टम लगाया जाएगा। इससे इस तरह की कॉल में जब आईवीआर से बात होगी तो कॉलर की ओर से कोई उत्तर न आने पर यह स्वत: ही कट जाएगा।

विज्ञापन
SmartPhone New Feature emergency dial 112 create big problem for police
amit sinha

इस तरह की जानकारी फिलहाल कंट्रोल रूम से मिल रही है। एक बार इस तरह की समस्या को हल करने के लिए आईवीआर शुरू करने की बात हुई थी। मगर इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया है।
- अमित सिन्हा, आईजी, वायरलेस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed