फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओलावृष्टि और बर्फबारी से एक घंटे में 13 डिग्री लुढ़का पारा, तस्वीरों में देखें उत्तराखंड का नजारा

Fri, 10 Mar 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 10 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
snowfall in many places in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
प‌िछले दो द‌िन से उत्तराखंड में मौसम का म‌िजाज हर पल बदल रहा है। शुक्रवार को भी समूचे उत्तराखंड में भारी बार‌िश के साथ ही ओलावृष्ट‌ि भी हुई। वहीं कई जगहों पर बर्फबारी से पहाड़ चांदी की चादर में ल‌िपट गए।
snowfall in many places in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार को भी केदारनाथ में तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा। पिछले डेढ़ वर्ष में यह पहला मौका है, जब एक ही दिन में पारा माइनस 6 से पहले सामान्य स्थिति में पहुंचा और कुछ ही समय में 19 डिग्री तक पहुंचा गया। वहीं, गिरकर फिर माइनस में आ गया। विशेषज्ञ मौसम के इस व्यवहार को जलवायु परिवर्तन के संकेत मान रहे हैं।
snowfall in many places in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
बीते दो दिन हुई बर्फबारी के बाद केदारनाथ में शीत लहर का प्रकोप होने से शनिवार सुबह 6 बजे तक तापमान माइनस 6 डिग्री था। दिन चढ़ने के साथ मौसम में होते सुधार के बीच प्रात: 9 बजे पारा शून्य डिग्री पर पहुंचते हुए दोपहर 12 बजे 6.8 डिग्री तक पहुंच गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in many places in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
धाम में मौजूद निम के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट का कहना है कि बीते तीन वर्ष में यह पहला दिन था, जब तामपान में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एचएनबी केंद्रीय विवि के भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. एमएस नेगी बताते हैं कि कुछ समय में ऊंचाई वाले क्षेत्र में तापमान में एकाएक 10 से 15 डिग्री की बढ़ोत्तरी असमान्य है। 
विज्ञापन
snowfall in many places in uttarakhand
- फोटो : amar ujala
होली से पहले मौसम ने प्रकृति संग बर्फ की होली खेली। ऊंची चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। चकराता छावनी बाजार समेत आसपास के इलाकों में बर्फ की फुहारें गिरी हालांकि, कुछ ही देर में यह फुहारें पिघल गई।  बर्फ गिरने से मौसम ठंडा हो गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed