सब्सक्राइब करें

Snowfall In Uttarakhand: बर्फ की सफेद चादर में लिपटे पहाड़, बदरीनाथ की इन खूबसूरत तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी

अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:23 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath Dham Yamunotri fog shadow Weather See photos Read more updates in hindi
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ आज सुबह बर्फ की सफेद चादर में लिपटे नजर आए। बदरीनाथ धाम का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। बदरीनाथ धाम में मौसम ने करवट बदली और धाम में बर्फबारी हुई। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था। धाम में ऊंची चोटियों पर ताजी बर्फ जम गई है। इसके साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। 

यमुनोत्री धाम सहित आसपास की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई, तो निचले हिस्से यमुना घाटी में बूंदाबांदी जारी है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं दूसरी ओर हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के बाद अचानक मौसम ने करवट बदली है। बुधवार तड़के कोहरा छा गया और इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।

इससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई। इस हफ्ते से तापमान गिरने की संभावना है। सितंबर और अक्तूबर में रिकार्ड बारिश हुई। इसका असर कोहरा और कड़ाके की ठंड के रूप में दिखेगा। शहर में सुबह चार बजे से कोहरा छाने लगा था। गंगा किनारे सात बजे तक हल्की धुंध रही। इसके बाद ठंडी हवा चलने लगी।

Trending Videos
Snowfall in Uttarakhand Badrinath Dham Yamunotri fog shadow Weather See photos Read more updates in hindi
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आसमान में बादल छा गए और दिनभर सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। बहादराबाद मौसम विभाग के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस हफ्ते रविवार तक न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम 25 डिग्री तक आने की संभावना है। इससे ठंड शुरू होगी और कोहरा ज्यादा छाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath Dham Yamunotri fog shadow Weather See photos Read more updates in hindi
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

नरेंद्र रावत के मुताबिक इस साल अब तक 916 एमएम बारिश हुई। जबकि पिछले साल 938 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। इस साल सितंबर-अक्तूबर में 360 एमएम बारिश हुई, जो कि रिकार्ड है। आमतौर पर सितंबर-अक्तूबर माह में 70 से 72 एमएम बारिश होती है। मानसून सत्र के शुरुआत के बजाय आखिर में बारिश होने का असर ठंड और कोहरे के रूप में देखने को मिलेगा। पिछले सालों की तुलना में इस बार ठंड अधिक होगी।

Snowfall in Uttarakhand Badrinath Dham Yamunotri fog shadow Weather See photos Read more updates in hindi
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

रुड़की शहर में भी अचानक आए कोहरे से शहरवासी भी हैरान रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया। दो दिन से आसमान में बादल छाए हैं। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि एक-दो दिन में बारिश हो सकती है। मंगलवार शाम को भी अचानक आसमान में काली घटाएं छा गईं। करीब एक घंटे बाद मौसम फिर से साफ हो गया।

विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand Badrinath Dham Yamunotri fog shadow Weather See photos Read more updates in hindi
बदरीनाथ में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

त्यूूणी क्षेत्र में ठंड बढ़ जाने से लोग गर्म कपड़ों में बाजार में घूमते दिखाई दिए। मौसम के बदलने का असर चकराता में भी दिखाई दे रहा है। क्षेत्र का तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। त्यूनी क्षेत्र में शाम चार बजे शुरू हुई बारिश रात होने तक जारी रही। इसके पहले दिनभर आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट महसूस होने लगी थी। लेकिन बारिश शुरू हो जाने से क्षेत्र में मौसम पूरी तरह बदल गया।

ये भी पढ़ें...Dehradun: ट्विटर पर छाया उत्तराखंड स्थापना दिवस, कई घंटे तक पहले नंबर पर करता रहा ट्रेंड, पीएम मोदी ने दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed