फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनलाइन मंगाया स्मार्टफोन, डिब्बा खोलते ही उड़े युवक के होश, तस्वीरों में देखिए क्या निकला...

Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Stone Found in Smartphone Box after purchased by online Shopping in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के कोटद्वार में एक युवक ने ऑनलाइन शॉपिंग कर एक स्मार्टफोन मंगवाया। लेकिन जब उसकी डिलीवरी हुई तो डिब्बा खोलते ही युवक के होश उड़ गए। डिब्बे के अंदर देखते ही युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की। 

Stone Found in Smartphone Box after purchased by online Shopping in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

बता दें कि कोटद्वार के भाबर में एक युवक के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए ठगी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित युवक की ओर से कलालघाटी चौकी पुलिस से शिकायत की गई है। 

Stone Found in Smartphone Box after purchased by online Shopping in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

भाबर क्षेत्र के वार्ड नंबर-40 जशोधरपुर के अंतर्गत लूथापुर निवासी नरेंद्र राणा पुत्र भीम सिंह राणा ने बताया कि उसने 20 अगस्त को एक ऑनलाइन वेबसाइट से ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए 9,999 रुपये का एक स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Stone Found in Smartphone Box after purchased by online Shopping in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

इस फोन के लिए युवक ने कंपनी को ऑनलाइन पेमेंट भी कर दी थी। सोमवार को डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर पहुंचा। पार्सल खोलने पर युवक के होश उड़ गए। मोबाइल फोन की जगह डिब्बे में पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे। 

विज्ञापन
Stone Found in Smartphone Box after purchased by online Shopping in kotdwar
- फोटो : अमर उजाला

मामले में पीड़ित युवक ने कलालघाटी पुलिस चौकी में शिकायत की है। पुलिस ने युवक को साइट के कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed