फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना में भर्ती होने आए थे, लेकिन ऐसी मुसीबत में फंसे कि अब जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे, देखिए...

Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 26 Dec 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Suspected Youths caught in indian army bharti rally with fake Documents
सेना भर्ती पिथौरागढ़

युवा सेना में शामिल होने आए थे लेकिन वहां कुछ ऐसा कर दिया कि अब मुसीबत में पड़ गए है। इसके बाद अब जिंदगीभर भुगतेंगे। पिथौरागढ़ में सेना भर्ती में आए दो संदिग्ध युवक पकड़े गए। हाथरस निवासी युवकों के पास पिथौरागढ़ जिले के शैक्षिक प्रमाण पत्र और फर्जी दस्तावेज मिले हैं। सेना ने दोनों को नागरिक पुलिस को सौंप दिया है। युवकों के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद बुधवार को दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है।

Suspected Youths caught in indian army bharti rally with fake Documents
सेना में भर्ती होने आए पकड़े गए संदिग्ध युवक

सेना भर्ती में दूसरे दिन चंपावत, बाराकोट और पूर्णागिरि तहसील के युवाओं ने दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा दी। 218 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा पास की। इन अभ्यर्थियों का बुधवार को मेडिकल परीक्षण होगा। चंपावत, बाराकोट, पूर्णागिरि तहसील के 2021 युवाओं ने सेना भर्ती के लिए आवेदन किया था। 

Suspected Youths caught in indian army bharti rally with fake Documents
सेना भर्ती पिथौरागढ़

इसमें से 1671 युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 297 युवा ही दौड़ में चयनित हो पाए। जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में पिथौरागढ़ सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान के निर्देशन में भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुबह करीब आठ बजे से दौड़ शुरू हुई। जीडी और अन्य ट्रेडों के लिए कई ग्रुपों में युवाओं को दौड़ाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suspected Youths caught in indian army bharti rally with fake Documents
सेना भर्ती पिथौरागढ़

5 मिनट 20 सेकेंड में 1600 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। मैदान में 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया था। ट्रैक के चार चक्कर लगाने हैं। दौड़ के बाद युवाओं की चेस्ट, ऊंचाई की नाप ली गई। लंबी कूद, बीम लगाने के साथ ही कई प्रक्रियाओं से युवाओं को गुजरना पड़ा। एडीएम आरडी पालीवाल ने भी भर्ती प्रक्रिया का जायजा लिया।

विज्ञापन
Suspected Youths caught in indian army bharti rally with fake Documents
सेना भर्ती पिथौरागढ़

मंगलवार को सेना भर्ती के दूसरे दिन कई अभ्यर्थी दौड़ते समय गिर पड़े। सुबह करीब 10 बजे अंतिम चरण की दौड़ चल रही थी एक अभ्यर्थी 400 मीटर के ट्रैक में तीन चक्कर पूरे करते से समय थककर गिर पड़ा। एक अभ्यर्थी चौथे चक्कर में गिर पड़ा। एक के पैर में मोच आई थी, तो दूसरा थकान से बुरी तरह हांफ रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed