{"_id":"5e52147f8ebc3ef3cb3ff9f3","slug":"tourist-like-snow-covered-brahmatal-trek-for-trekking-see-awesome-visuals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"औली के बाद पर्यटकों को खूब भा रहा बर्फ से लकदक ये ट्रेक, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औली के बाद पर्यटकों को खूब भा रहा बर्फ से लकदक ये ट्रेक, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पसंददीदा पर्यटन स्थल औली के बाद अब पर्यटकों को सुरम्य ब्रह्मताल ट्रेक खूब पसंद आ रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में बने इस ब्रह्मताल ट्रेक पर अब तक इस सीजन में लगभग तीन हजार देशी-विदेशी पर्यटक सैर कर चुके हैं।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से स्थानीय युवा भी गदगद हैं। देवाल विकास खंड के वाण, मुंदोली, कुलिंग और बांक गांव के करीब 200 युवा सैलानियों के साथ गाइड के रुप में कार्य कर पर्यटन स्वरोजगार को भी बढ़ावा दे रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पर्यटन स्थल पर्यटन विभाग की नजरों से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
देवाल क्षेत्र के अंतिम बस स्टेशन लोहाजंग से ब्रह्मताल तक 27 किलोमीटर लंबा ट्रेक है। यहां वर्षभर पर्यटकों की आवाजाही रहती है। दो वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय ने औली के बुग्याल में रात्रि प्रवास पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद पर्यटकों का रुख ब्रह्मताल ट्रेक की ओर हो गया। वर्ष 2018 में इस ट्रेक पर करीब 2500 पर्यटक पहुंचे थे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वाण गांव के गाइड सुरेंद्र सिंह, विनोद व कपिल तथा बांक गांव के गाइड वीरेंद्र सिंह का कहना है कि पर्यटकों को क्षेत्र में होम स्टे के साथ ही टेंट की सुविधा दी जा रही है। बर्फ के बीच ट्रेकिंग कर पर्यटक खूब गदगद हो रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के करीब दो सौ युवा पर्यटन स्वरोजगार से जुड़े हुए हैं। इधर, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष कुमार का कहना है कि ब्रह्मताल ट्रेक के रख-रखाव के लिए जिला योजना से बजट की मांग की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।