फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

समर वेकेशन के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 10 टूरिस्ट प्लेस

Wed, 17 May 2017 08:47 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 May 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
tourist place for summer vacation
औली में बर्फबारी - फोटो : amar ujala

बच्चों के समर वेकेशन शुरू होने जा रहे हैं। भारत की इन दस डेस्टिनेशन पर आप बच्चों के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज उत्तराखंड का औली भारत का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। सूर्य की किरणें जब यहां की पर्वतों की श्रृंखला पर पड़ती हैं तो उसकी चमक देखते ही बनती है। यहां बर्फ से खेलने का आनंद कुछ और ही है। दिसम्बर से लेकर मार्च तक यहां ऐसा नहीं नजारा देखने को मिलता है। गर्मियों से बचना है तो आप इन गर्मियों की छुट्टी बिता सकते हैं।


 

tourist place for summer vacation
chopta
बारह से चौदह हजार फुट की ऊंचाई पर बसा चोपता-तुंगनाथ ट्रैक गढ़वाल हिमालय के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है। जनवरी-फरवरी के महीनों में आमतौर पर बर्फ की चादर ओढ़े इस स्थान की सुंदरता जून-जुलाई-अगस्त के महीनों में देखते ही बनती है। इन महीनों में यहां मीलों तक फैले मखमली घास के मैदान और उनमें खिले फूलों की सुंदरता देखने योग्य होती है। इसीलिए इसकी तुलना स्विट्जरलैंड से की जाती है।


 
tourist place for summer vacation
dayara bugyal
दयारा बुग्याल उत्तरकाशी में समुद्री तल 3048 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग पर स्थित भट्वारी नामक स्थान से इस खूबसूरत घास के मैदान के लिए रास्ता कटता है। दयारा बुग्याल पहुचने के लिए यात्रियों को बरसू गांवसे ट्रैकिंग द्वारा लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। सर्दियों के दौरान पर्यटक लगभग 28 वर्ग किमी में फैले इस क्षेत्र में ढलानों पर स्कीइंग का आनंद ले सकते हैं। यह जगह भी हिमालय का शानदार दृश्य प्रस्तुत करती है।
  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
tourist place for summer vacation
rudranath - फोटो : AmarUjala

रुद्रनाथ ट्रैक समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित भव्य प्राकृतिक छटा से परिपूर्ण है। रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शंकर के एकानन यानि मुख की पूजा की जाती है, जबकि संपूर्ण शरीर की पूजा नेपाल की राजधानी काठमांडू के पशुपतिनाथ में की जाती है। रुद्रनाथ मंदिर के सामने से नन्दा देवी और त्रिशूल की हिमाच्छादित चोटियां यहां का आकर्षण बढ़ाती हैं। गर्मी में यहां बेहद ठंड पड़ती है।
 

विज्ञापन
tourist place for summer vacation
valley of flowers - फोटो : अमरउजाला

उत्तराखंड के हिमालय क्षेत्र में स्थित वैली ऑफ फ्लावर्स को 'फूलों की घाटी' कहा जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय उद्यान है। नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित रूप से विश्व धरोहर स्थल घोषित है। समुद्र तल से 3962 मीटर की ऊंचाई पर यह घाटी 87 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। हिमालयी नीली पॉपी, दुर्लभ ब्रह्म कमल, ऑरेंज पॉनीटेला, अस्ट्रालागस और रोज़ा जैसे तीन सौ से भी ज़्यादा फूल, फूलों की घाटी में अपनी छटा बिखेर रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed