{"_id":"6980318260851c66a504f1c8","slug":"two-groups-clashed-at-community-feast-during-ravidas-procession-two-people-killed-in-roorkee-of-haridwar-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रुड़की में शोभायात्रा में बवाल: घरों और वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश, दो लोगों की हत्या के बाद तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में शोभायात्रा में बवाल: घरों और वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश, दो लोगों की हत्या के बाद तनाव
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:41 AM IST
सार
हरिद्वार के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़ गए। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हो गई। हत्या के बाद लोग भड़क गए। गुस्साए लोगों ने घर और वाहनों में तोड़फोड़ की। इसके साथ ही आगजनी का प्रयास भी किया। इलाके में तनाव का माहौल है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में रविवार को युवकों के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर और दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि छर्रे लगने से तीन अन्य घायल हो गए। वारदात के बाद से गांव में तनाव है, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। फिलहाल पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेने की खबर है। जांच जारी है।
भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविवार को रविदास शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मंदिर में समापन हुआ। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। इसके लिए शाम पांच बजे वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा थी। तभी युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
Trending Videos
2 of 7
रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़े, मौके पर तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस बीच दोनों गुट के युवकों में गोलियां चल गईं। पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव लेने की कोशिश की तो पीड़ित परिजन-ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और सड़क पर ही शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को देर शाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
4 of 7
रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुट भिड़े, मौके पर जमा भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, छरें लगने से घायल विकास, गगन और योगेंद्र को सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। उधर, देर रात गांव के ही खेत में दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की लाश मिली। शरीर पर निशान मिलने से पीटकर उनकी हत्या करने की आशंका है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, मामले की जांच की जा रही है।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी में तब्दील हो गया गांव
दो पक्षों की रंजिश में दो लोगों की हत्या होने के बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। जिलेभर से पुलिस को गांव में भेजा गया। झबरेड़ा, रुड़की, कलियर, भगवानपुर समेत अन्य थाने और कोतवाली की पुलिस ने घटनास्थल, गांव के मुख्य चौक चौराहे के अलावा पीड़ित परिवार के घर के आसपास डेरा डाल लिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।