{"_id":"698040626e709f020b04e69c","slug":"murder-dehradun-crime-23-year-old-girl-was-murdered-in-dehradun-fish-market-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun Crime: युवती की चापड़ से वार कर हत्या, घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun Crime: युवती की चापड़ से वार कर हत्या, घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को दिया अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:21 PM IST
विज्ञापन
सार
देहरादून मच्छी बाजार में आज सोमवार सुबह एक युवती की बेहरमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
police crime
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून मच्छी बाजार में एक युवती की चापड़ से वार कर हत्या कर दी गई। घर के बाहर ही बाइक सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। युवती 23 वर्ष की थी जिसका नाम गुन्नू था। वह घर के बाहर से जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर आया एक युवक उससे बात करने लगा। इसी बातचीत के दौरान उसने चापड़ निकालकर गले पर वार कर दिया। गुन्नू की मौके पर ही मौत हो गई।
सोमवार सुबह 23 वर्ष युवती की बेरहमी से हत्या की वारदात से आसपास सनसनी फैल गई। बाजार के पास गली में युवक आकाश कुमार द्वारा युवती की धारधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप् से घायल किया गया।
युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...आम बजट 2026: बायोगैस और इलेक्ट्रिक वाहनों से तरक्की की चढ़ाई चढ़ेगा उत्तराखंड, कार्बन कटौती की पहल से होगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सको द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना को अजांम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
