फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बेकाबू डंपर देर रात सड़क पर कुचले कई लोग, मच गई चीख पुकार

Mon, 30 Oct 2017 01:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 30 Oct 2017 01:17 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed many people
dumper - फोटो : amar ujala

बेकाबू डंपर ने देहरादून में रविवार रात करीब 10.30 बजे स्कूटी सवार तीन युवकों समेत चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, स्कूटी सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।


 

Uncontrollable dumper crushed many people
accident
दुर्घटना के बाद चालक समेत तीन लोग डंपर छोड़ मौके से भाग खड़े हुए। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और स्कूटी को कब्जे में लेकर डंपर चालक की तलाश में जुट गई है।

 
Uncontrollable dumper crushed many people
accident
शहर कोतवाल बीबडी जुयाल के मुताबिक, रविवार रात तेज रफ्तार डंपर (यूके 07 सीए 2892) आईएसबीटी से सहारनपुर चौक की तरफ जा रहा था। पारस वेडिंग प्वाइंट के पास डंपर ने ठेली लेकर जा रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed many people
police
इसके बाद डंपर ने स्कूटी सवार तीन युवकों को भी चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार रमेश निवासी इलाहाबाद, हाल पता चंद्र नगर, थाना लक्खीबाग की भी मौके पर मौत हो गई। जबकि, उसका छोटा भाई महेश कुमार और दोस्त प्रदीप निवासी अजबपुर घायल हो गए।

 
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed many people
accident
हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने डंपर और स्कूटी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed