फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी मांगों के लिए आवाज उठाई तो प्रदर्शनकारियों को घसीट कर ले गई पुलिस, तस्वीरें

Wed, 14 Dec 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 14 Dec 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
UPNL contractual employees protest
upnl - फोटो : amar ujala

संविदा पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले कई दिन से देहरादून में धरना-प्रदर्शन कर रहे उपनलकर्मियों ने सीएम आवास कूच का प्रयास किया तो पुलिस उन्हें घसीट कर ले गई। सुभाष रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जहां उनके बीच जमकर नोकझोंक हुई।

UPNL contractual employees protest
upnl

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी। बाद में प्रदर्शनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए। देर शाम प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर लौट गए। वहीं पुलिस ने इस मामले में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भावेश जगूड़ी और पार्षद अरुण खन्ना समेत सात सौ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
 

UPNL contractual employees protest
upnl

सोमवार सुबह से ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से प्रदर्शनकारी धरनास्थल पर पहुंचने शुरू हो गए। यहां सभा करने के बाद दोपहर करीब दो बजे उन्होंने जुलूस की शक्ल में सीएम आवास कूच किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या को देखते हुए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
UPNL contractual employees protest
upnl

पुलिसकर्मियों ने सुभाष रोड पर सेंट जोजेफ्स एकेडमी गेट से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी अभिषेक टावर चौक से ग्लोब चौक की ओर मुड़ने लगे। आनन फानन में पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। यहां करीब एक घंटे तक प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जोर आजमाइश चलती रही।
 

विज्ञापन
UPNL contractual employees protest
upnl

दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक और धक्का मुक्की भी हुई। कुछ प्रदर्शनकारी पुलिस वालों को छकाते हुए ग्लोब चौक की तरफ जाने में कामयाब रहे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार अन्य प्रदर्शनकारियों को दौड़ा दिया। इस पर ग्लोब चौक की तरफ गए प्रदर्शनकारी भी लौट आए। इसके बाद उपनल कर्मचारी वहीं धरने पर बैठ गए।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed