फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli Accident: खाई में गिरते ही मैक्स के उड़े परखच्चे, मच गई चीख-पुकार, देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

Fri, 18 Nov 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 18 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Today: vehicle Fall into deep ditch in Chamoli many passengers died Photos
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले की उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। शुक्रवार शाम पल्ला गांव के पास एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। खाई इतनी गहरी थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। 



Accident In Chamoli:  जोशीमठ से किमाणा की ओर जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार, 12 लोगों के मरने की आशंका

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पांच लोग घायल हैं, जिनमें से तीन लोगों को सड़क पर लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में 17 लोग सवार थे।

Uttarakhand Accident News Today: vehicle Fall into deep ditch in Chamoli many passengers died Photos
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम ले जाया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते जी जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

Uttarakhand Accident News Today: vehicle Fall into deep ditch in Chamoli many passengers died Photos
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

खाई अधिक गहरी होने के कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू अभियान अभी भी जारी है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव में सहयोग दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मैक्स वाहन जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Today: vehicle Fall into deep ditch in Chamoli many passengers died Photos
चमोली में वाहन हादसा - फोटो : amar ujala

पल्ला गांव के समीप अपराह्न 3 बजे यह वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों को दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News Today: vehicle Fall into deep ditch in Chamoli many passengers died Photos
चमोली में हादसा - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। वहीं, ग्रामीणों द्वारा दुर्घटना का कारण वाहन का ओवर लोड होना बताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed