{"_id":"60326f97db41eb125b79e830","slug":"uttarakhand-chamoli-news-mahendra-rawat-missing-after-saved-many-people-in-disaster","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली जल प्रलय: खुद सैलाब में गुम हो गए जान पर खेलकर कई जिंदगियों को बचाने वाले महेंद्र, इंतजार कर रहे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जल प्रलय: खुद सैलाब में गुम हो गए जान पर खेलकर कई जिंदगियों को बचाने वाले महेंद्र, इंतजार कर रहे घरवाले
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आपदा में लापता महेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली में ऋषि गंगा के सैलाब में कई जिंदगियों को बचाने वाले महेंद्र रावत खुद सैलाब में खो गए, जिसका आजतक कोई पता नहीं चल पाया है। महेंद्र के मासूम बच्चे, पत्नी और माता-पिता उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
2 of 6
आपदा में लापता महेंद्र
- फोटो : अमर उजाला
महेंद्र तपोवन परियोजना में सेफ्टी (सुरक्षा कर्मी) के पद पर कार्यरत थे। सात फरवरी को धौली गंगा में जल प्रलय आते देख महेंद्र बैराज की और दौड़े और वहां काम कर रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने के लिए कहा। इसी बीच अचानक बैराज में भारी मलबा आ गया और महेंद्र उसी में कहीं खो गए। महेंद्र का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
3 of 6
चमोली में आपदाग्रस्त क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ के चौरमी गांव निवासी महेंद्र के माता-पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चे आपदा के 15 दिन बाद भी उसके आने की राह देख रहे हैं। महेंद्र से साथ परियोजना में कार्यरत संदीप ने बताया कि आपदा वाले दिन महेंद्र बैराज साइट पर कार्य कर रहे थे। जैसे ही ऋषि गंगा का सैलाब परियोजना की ओर बढ़ने लगा, तो महेंद्र अपनी जिंदगी की परवाह किए बगैर बैराज साइट की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चमोली में आपदा के बाद बनी दलदल
- फोटो : अमर उजाला
यहां कार्य कर रहे मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहने लगे, लेकिन कुछ ही देर में बैराज मलबे में तब्दील हो गया और महेंद्र सैलाब में कहीं खो गए। अभी तक भी महेंद्र का कोई सुराग नहीं लग पाया है। महेंद्र के अभी तक कुछ पता नहीं चलने से पत्नी और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
5 of 6
चमोली में आपदा के बाद का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि ऋषि गंगा की आपदा के बाद से तपोवन सुरंग और बैराज साइट से मलबा हटाने का कार्य जारी है। आपदा के बाद से अब तक 68 शव और 28 मानव अंग बरामद कर लिए गए हैं। आपदा में 136 लोग अभी भी लापता हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।