फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Newborn found near cowshed; rubber stuffed in mouth.

Chamoli News: गोशाला के पास मिला नवजात, मुंह में ठूंसी थी रबड़

Thu, 06 Aug 2026 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Aug 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
Newborn found near cowshed; rubber stuffed in mouth.
रांगतोली गांव की घटना, महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन

नवजात जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्ल्यूसी की निगरानी में श्रीकोट रेफर, पुलिस ने शुरू की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी

गोपेश्वर। चमोली कोतवाली क्षेत्र के रांगतोली गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक गोशाला के समीप नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला। उसके मुंह में रबड़ ठूंसी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह गोशाला जा रही एक महिला की नजर नवजात पर पड़ी। महिला ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान संतोष गुसांई और ग्राम प्रहरी को दी। सूचना मिलते ही प्रधान मौके पर पहुंचे और तत्काल कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। ग्राम प्रधान संतोष गुसाईं ने बताया कि सुबह पांच बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो नवजात के मुंह में बालों का रबड़ ठूंसा हुआ था। उन्होंने रबड़ निकालकर देखा तो नवजात की सांसें चल रही थीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम नवजात को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बेहतर देखभाल के लिए उसे सीडब्ल्यूसी की निगरानी में बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया गया। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं नवजात का उपचार जारी है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ की जा रही है। नवजात को वहां छोड़ने वालों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed