फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kanwar pilgrims driving at high speed should be reined in

Chamoli News: तेज गति से वाहन चलाने वाले कांवड़ यात्रियों पर लगे लगाम

Thu, 06 Aug 2026 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 06 Aug 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kanwar pilgrims driving at high speed should be reined in
गोपेश्वर। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दर्शन लाल विश्वकर्मा ने कांवड़ियों की ओर से अनियंत्रित वाहन चलाने पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसपी को ज्ञापन सौंपकर ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इन दिनों बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री दोपहिया वाहनों पर बदरीनाथ पहुंच रहे हैं और नियमों का कोई पालन नहीं कर रहा। एक वाहन पर तीन-तीन लोग बैठे होते हैं। किसी के पास हेलमेट नहीं होता, कई वाहनों पर साइलेंसर नहीं होते जिससे तेज आवाज आती है। साथ ही वे इतनी तेज गति से चलते हैं कि सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बताया कि बुधवार शाम को भी तेज रफ्तार बाइक ने ग्वाड़ क्षेत्र में एक घोड़े को टक्कर मार दी थी। घोड़ा संचालक को भी चोटें आईं। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम विरुद्ध चलने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed