{"_id":"6a7468d267945ad9900954d8","slug":"instructions-issued-to-remove-encroachments-promptly-by-launching-a-drive-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120127-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: अभियान चलाकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: अभियान चलाकर शीघ्र अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
Thu, 06 Aug 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में डीएम ने की समीक्षा बैठक
एनएच पर चिह्नित 267 अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्गों पर किए गए अतिक्रमण को डीएम ने अभियान चलाकर शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि एनएच पर अवैध पार्किंग पर भी प्रभावी रोक लगाई जाए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति व हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। इसमें सर्वोच्च न्यायालय की ओर से सुओ मोटो याचिका के तहत एनएच से अतिक्रमण हटाने संबंधी निर्देशों के अनुपालन को लेकर समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि चमोली जिले में छह राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। इनमें अब तक 359 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 92 को हटा दिया गया है और शेष 267 अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। डीएम ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण एजेंसियों को एनएच पर चिह्नित सभी अतिक्रमणों को शीघ्र हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। डीएम ने हाईवे टास्क फोर्स को नियमित फील्ड निरीक्षण बढ़ाने, अतिक्रमण पर निगरानी रखने के साथ अवैध पार्किंग पर रोक लगाने, विभागों को अपनी परिसंपत्तियों से अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडे, सीएमओ डॉ. राजीव सिंह पाल, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित परिवहन विभाग, एनएचआईडीसीएल व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।