{"_id":"5b082d674f1c1b9b6e8b487d","slug":"uttarakhand-chief-minister-gives-fitness-challenge-to-himachal-and-jharkhand-cm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिम में पसीना बहाएंगे उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र, हिमाचल और झारखंड के सीएम को दिया 'फिटनेस चैलेंज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम में पसीना बहाएंगे उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र, हिमाचल और झारखंड के सीएम को दिया 'फिटनेस चैलेंज'
Fri, 25 May 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 May 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
trivendra singh rawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के सीएम भी अब जिम में पसीना बहाते नजर आएंगे। उन्होंने हिमाचल और झारखंड के सीएम को भी 'फिटनेस चैलेंज' दिया है। खानपुर, रुड़की विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन’ के फिटनेस चैलेंज को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है।
‘हम फिट तो इंडिया फिट’ मुहिम के तहत दोनों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल पर फिटनेस की वीडियो पोस्ट की है। यही नहीं, सीएम ने तो अपनी पोस्ट में हिमाचल प्रदेश और झारखंड के मुख्यमंत्री को भी टैग करते हुए उन्हें फिटनेस चैलेंज दे दिया है।
केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की ओर से ट्विटर पर शुरू की गई ‘हम फिट तो इंडिया फिट’ मुहिम के तहत विधायक चैंपियन ने बृहस्पतिवार को पुशअप्स करते हुए अपनी वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी।
2 of 2
Fitness Challenge
उन्होंने सीएम, खेल मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी को टैग करते हुए फिटनेस चैलेंज दिया था। इस चैलेंज को स्वीकार करते हुए शुक्रवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अपनी फिटनेस की वीडियो ट्विटर पर शेयर की।
सीएम रावत ने ट्विटर पर लिखा है कि स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत के संकल्प के लिए चलाई जा रही इस मुहिम में मैं भी शामिल होकर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और झारखंड के सीएम रघुवर दास को फिटनेस चैलेंज देता हूं। खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी ट्विटर पर जिम करते हुए वीडियो डाली और चैंपियन को टैग करते हुए लिखा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने भी अपनी जिम करते हुए वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने भी सीएम, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, वित्त मंत्री प्रकाश पंत और बलराज पासी को फिटनेस चैलेंज दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।