Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttarakhand
›
Dehradun News
›
Uttarakhand Election 2022 : Shivraj Chauhan in Haridwar, Kiya Kanya worship, said- Rahul Gandhi's meeting is an entertainment public meeting
{"_id":"620606d22f0f3027e77c022a","slug":"uttarakhand-election-2022-shivraj-chauhan-in-haridwar-kiya-kanya-worship-said-rahul-gandhi-s-meeting-is-an-entertainment-public-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022 : शिवराज चौहान ने हरिद्वार में किया कन्या पूजन, कहा- राहुल गांधी की सभा होती है मनोरंजन जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022 : शिवराज चौहान ने हरिद्वार में किया कन्या पूजन, कहा- राहुल गांधी की सभा होती है मनोरंजन जनसभा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 11 Feb 2022 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में वह शुक्रवार को हरिद्वार में मौजूद रहे। वह हरिद्वार में श्री हरिहर आश्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले। इस दौरान उन्हाेंने स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज के साथ कन्या पूजन किया और देशवासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की।
शंकर आश्रम स्थित होटल क्लासिक रेजिडेंसी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की लहर है। इससे पिछली बार से भी अधिक सीटों पर भाजपा रिकॉर्ड सीटें लेते हुए सरकार बनाएगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सभा मनोरंजन सभा होती है। क्योंकि राहुल गांधी के पास ना कोई तर्क होते हैं और ना ही कोई तथ्य।
Trending Videos
2 of 5
हरिद्वार में कन्यापूजन करते शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी केवल हंसी के पात्र बनकर रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हरीश रावत प्रदेश में सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। जो एक नहीं पांच-पांच बार चुनाव हार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हरिद्वार में शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है। लेकिन कांग्रेसी से अधिक भ्रष्टाचार और कहां होगा। जब मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत सरकार प्रदेश को लूटने का सीधा-सीधा टेंडर दे देते हैं।
4 of 5
आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद महाराज से मिले शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि जिन सीडीएस बिपिन रावत पर कांग्रेसी पहले तमाम आरोप लगाती थी। आज उनके कटआउट लगाकर चुनाव में घूम रही है। जिन भगवान श्रीराम को काल्पनिक कांग्रेस बताती थी। आज कांग्रेस राम नाम जप कर रही है।
विज्ञापन
5 of 5
शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा कि कांग्रेस कहती कुछ है और करती कुछ है। उन्होंने साथ ही कांग्रेस के चारधाम चार काम पर भी तंज किया कि सोनिया, राहुल, प्रियंका और दामा बाढेरा कांग्रेस के चारधाम हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।