सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Elections 2022: श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री तो लगे हर-हर मोदी और जयश्री राम के नारे, तस्वीरों में रैली की झलकियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 10 Feb 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand elections 2022 pm modi rally srinagar garhwal today with voters, see photos
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

उत्तराखंड में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव प्रचार भी अंतिम दौर में है। इसी क्रम में राज्य में स्टार प्रचारकों की रैलियों का दौर जारी है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के श्रीनगर पहुंचे थे। जहां उन्होंने जनसभी को संबोधित किया।

Uttarakhand Elections : हाई प्रोफाइल सीटों पर हो सकता है पैसे का खेल, आयोग के रडार पर सात विधानसभा सीटें

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को घेरा और कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र उत्तराखंड का विकास करेगा। कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र, इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी ने अपना संबोधन गढ़वाली में शुरू किया।

पीएम ने कहा कि देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। इसलिए बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी जैसे वीरों को याद किया और उनकी वीरता को प्रणाम किया।

Trending Videos
uttarakhand elections 2022 pm modi rally srinagar garhwal today with voters, see photos
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने हमेशा सजग प्रहरी की तरह देश की रक्षा की है। भाजपा सरकार देहरादून में उत्तराखंड के शहीदों के सम्मान में ‘सैन्य धाम’ बना रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand elections 2022 pm modi rally srinagar garhwal today with voters, see photos
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी ने कांग्रेस को भी घेरा। कहा कि इतने सालों तक ये (कांग्रेस) सत्ता में थे, लेकिन ‘वन रैंक वन पेंशन’ को लेकर झूठ बोलते रहे। हमारी सरकार ने ‘वन रैंक, वन पेंशन’ की व्यवस्था लागू की।

uttarakhand elections 2022 pm modi rally srinagar garhwal today with voters, see photos
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब इन्हें चारधाम की याद नहीं आई। लेकिन अब ये चारधाम को याद कर रहे हैं। क्योंकि, उन्हें ये कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है। भाजपा के लिए चारधाम और देवभूमि का विकास, आस्था, संस्कृति और जनसेवा का विषय है।

विज्ञापन
uttarakhand elections 2022 pm modi rally srinagar garhwal today with voters, see photos
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई

पीएम मोदी ने जनरल स्व. बिपिन रावत को याद किया। कहा कि उत्तराखंड के लोग कांग्रेस का सेना को रवैया कभी भूल नहीं सकते। कांग्रेस सेना पर ही सवाल उठाती रही है। कभी जनरल बिपिन रावत  को सड़क का गुंडा कहने वाली पार्टी अब उनकी फोटो लगाकर वोट मांग रही है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed