फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऊर्जा प्रदेश में बिजली के रेट बढ़ाने की तैयारी, जानिए अब क्या होंगी नई दरें

Wed, 31 May 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 May 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand govt ready to increase electricity rate
trivendra singh rawat

प्रदेश में बिजली की कीमतों में गुपचुप वृद्धि करने की तैयारी पूरी हो गई है। शासन ने जल विद्युत परियोजनाओं से मिलने वाली बिजली पर सेस और रॉयल्टी की दर को 80 पैसे से बढ़ाकर दो रुपये प्रति यूनिट करने की मंजूरी प्रदान कर दी है।

uttarakhand govt ready to increase electricity rate
electricity demo pic

इस संबंध में शासनादेश (जीओ) बुधवार को जारी होने की संभावना है। नोटिफाइड विद्युत दर की सीमा को बढ़ाने से यूपीसीएल द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बिजली कीमतों में 17 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

uttarakhand govt ready to increase electricity rate

बता दें कि नोटिफाइड विद्युत दर की सीमा में वृद्धि करने की तैयारी काफी समय से चल रही है। यूजेवीएनएल की ओर से इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की स्थिति में बिजली महंगी हो सकती थी, लिहाजा इस प्रस्ताव को गोपनीय तरीके  से कैबिनेट की बैठक में लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand govt ready to increase electricity rate
electricity demo pic

कैबिनेट ने इसके लिए सचिव समिति गठित करने का सुझाव दिया था। जानकारी के मुताबिक सचिव समिति ने इस प्रस्ताव को सहमति दे दी, जिसके बाद वित्त और विधायी विभाग से भी इसकी मंजूरी ली गई। मंगलवार को शासन ने भी इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
uttarakhand govt ready to increase electricity rate
electricity demo pic

प्रभारी सचिव ऊर्जा राधिका झा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जीओ बुधवार को जारी हो सकता है। इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने से यूजेवीएनएल द्वारा यूपीसीएल  को दी जाने वाली बिजली की औसत कीमत 1.72 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 2.01 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी। उपभोक्ताओं पर इसका भार 17 पैसे प्रति यूनिट के रूप में पड़ेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed