फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़: रात को घर से गिरते पत्थरों का बनाया था वीडियो, सुबह काल बनकर गिरी दीवार, पिता और दो बच्चों की मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 21 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News Update: Father and Two children Died dirtung House collapse in pithoragarh
पिथौरागढ़ में तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के चैंसर में एक पुराने मकान की दीवार खुशाल नाथ के मकान पर गिरने से पूरा परिवार खत्म हो गया। हादसे में सिर्फ खुशाल नाथ की पत्नी की जान बच पाई है। परिवार के खत्म होने के बाद पत्नी और खुशाल की मां बदहवास हैं। नीधी को अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उसकी दुनिया उजड़ गई है। हादसे की रात पति जब बच्चों के साथ खेल रहे थे तो उसने बगल के मकान से गिरते पत्थरों का उनसे जिक्र किया था और वीडियो भी बनाया था। पर उसे अंदाजा नहीं था कि अगली सुबह यही मकान उसे जीवन भर का दर्द दे जाएगा। 

Uttarakhand Latest News Update: Father and Two children Died dirtung House collapse in pithoragarh
house collapse, collapse - फोटो : amar ujala

खुशाल की पत्नी निधी का कहना है कि बगल के जर्जर हो चुके तिमंजिले मकान को वो लंबे समय से हटाने और उसे सुधारने की मांग कर रहे थे। खाना खाकर पति खुशाल नाथ, लड़के धनंजय और बेटी निकिता के साथ खेल कर रहे थे। जब रात 10:30 बजे वो अपने पति के साथ टहलने के लिए बाहन निकली तो उस समय जर्जर हो चुके घर से मिट्टी और पत्थर गिर रहे थे। 

Uttarakhand Latest News Update: Father and Two children Died dirtung House collapse in pithoragarh
house collapse, collapse - फोटो : amar ujala

रात में जब सभी लोग गहरी नींद में थे तब पता ही नहीं चला कि पूरी दीवार उनके घर के ऊपर गिर गई। किसी तरह शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और सभी को घर से बाहर निकाला। निधी के आंसू देख जिला अस्पताल में उपचार को आए लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। वो भी निधी के साथ फफक-फफक कर रोने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News Update: Father and Two children Died dirtung House collapse in pithoragarh
house collapse, collapse - फोटो : amar ujala

ग्रामीणों का कहना है कि एक हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। सात साल पहले खुशाल नाथ ने आगरा में प्राइवेट नौकरी करने के दौरान निधी से प्रेम विवाह किया था। पति और बच्चों की मौत के बाद निधि बदहवास है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा परिवार काफी मिलनसार था। खुशाल और निधी हर छोटे-बड़े कार्य में लोगों की मदद को तैयार रहते थे। पूरे परिवार के अच्छे व्यवहार के चलते ग्रामीणों के आंसू रोके नहीं रुक रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News Update: Father and Two children Died dirtung House collapse in pithoragarh
house collapse, collapse - फोटो : amar ujala

गैस गोदाम में मजदूरी का कार्य करने वाले खुशाल नाथ और उसके बच्चों की मौत पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गोस्वामी ने बताया कि उनका परिवार गरीब जरूर था लेकिन दोनों पति-पत्नी मेहनत करके बच्चों की अच्छी परवरिश कर रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed