फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः सीआईएसएफ जवान ने काम पर जा रहे मजदूर पर तानी रिवॉल्वर तो मच गया हगांमा, तस्वीरें

Fri, 26 Mar 2021 01:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : CISF jawan pointed revolver on a labour photos
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में सीआईएसएफ के जवान द्वारा काम पर जा रहे मजदूर पर रिवॉल्वर तानने का आरोप लगा है। आरोप है कि विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना पीपलकोटी में कार्यरत मजदूर गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे काम करने के लिए कंपनी के गेट पर पहुंचे। वे आपस में बात कर रहे थे कि वहां पर तैनात सीआईएसएफ के जवान को गलतफहमी हुई कि मजदूर उनके बारे में बात कर रहे हैं। मजदूरों का आरोप है कि जवान ने मजदूर सूरज कुमार के सीने पर अपनी रिवॉल्वर तान कर धमकी दी कि इसकी सभी गोलियां सीने में उतार दूंगा। इसके बाद वहां हंगामा हो गया। मजदूरों ने बैठक के बाद परियोजना का काम बंद करवा कर कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन भेजकर आरोपी कर्मी को निलंबित करने और यहां से सीआईएसएफ को हटाने की मांग की। टीएचडीसी की कार्यदायी संस्था हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे काम करने के लिए कंपनी के गेट पर पहुंचे थे और आपस में बात कर रहे थे। तभी वहां तैनात सीआईएसएफ के जवान ने एक मजदूर के सीने पर अपनी रिवॉल्वर तान दी।

uttarakhand news : CISF jawan pointed revolver on a labour photos
पीपलकोटी में सीआईएसएफ के जवानों के साथ वार्ता करते परियोजना के मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

 मौके पर मौजूद अन्य मजदूर गोपाल नेगी, समीर शाह, सते सिंह ने विरोध करते हुए पूरे घटनाक्रम की सूचना कंपनी प्रबंधक को दी। जिसके बाद मौके पर कंपनी के अधिकारी भी पहुंचे।

यह भी जरूर पढ़ें... उत्तराखंडः सीआईएसएफ के जवान ने विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में काम कर रहे मजदूर पर तानी रिवाल्वर

uttarakhand news : CISF jawan pointed revolver on a labour photos
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान वहां अन्य मजदूर भी पहुंच गए। मजदूरों ने बैठक कर कार्य बंद करवा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : CISF jawan pointed revolver on a labour photos
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
साथ ही कंपनी के गेट के बाहर प्रदर्शन भी किया। मौके पर खूब हंगामा भी हुआ।
 
विज्ञापन
uttarakhand news : CISF jawan pointed revolver on a labour photos
मजदूरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फेडरेशन आफ ऑल इंडिया हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन वर्कर यूनियन ने गृह मंत्री अमित शाह और डीएम को ज्ञापन भेजा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed