सब्सक्राइब करें

उत्तराखंडः इस गुफा में ध्यान लगाने पहुंचती हैं कई हस्तियां, सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Feb 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
4
uttarakhand news : Many celebrities reach to meditate in this cave, including superstar Rajinikanth jacqueline fernandez and uma bharti also
महावतार गुफा पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के द्वाराहाट में स्थित इस गुफा में ध्यान लगाने के लिए कई बड़ी हस्तियां पहुंचती हैं। इन हस्तियों में सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का नाम भी शामिल है। गुरुवार को एक बार फिर उमा भारती महावतार बाबा की गुफा में पहुंची हैं। इससे पहले 2017 के दौरे पर उमा भारती यहां चार दिन रुकीं थीं। उन्होंने दूनागिरि, पांडुखोली, योगदा सत्संग सोसाइटी आश्रम, विमांडेश्वर मंदिर सहित कई मंदिरों में पूजा और ध्यान किया था। उमा भारती ने कहा कि वास्तव में देवभूमि में देवों का वास है। यहां आकर उन्हें अपार शांति मिलती है। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें अच्छा कार्य कर रहीं हैं। इन विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ताओं का है। इससे पहले उमा भारती ने बुधवार को दूनागिरि मंदिर में ध्यान लगाया था। बता दें कि कुकुछीना के निकट पांडुखोली में स्थित महावतार बाबा की पवित्र गुफा तमाम संतों और महापुरुषों की ध्यान स्थली रही है। श्यामाचरण लाहरी जैसे संत ने अपने गुरुमहावतार बाबा से क्रिया योग की दीक्षा इसी गुफा में ली थी। परमहंस योगानंद को बाबा ने 25 जुलाई 1920 में दर्शन दिए थे। इसीलिए इस तिथि को प्रतिवर्ष बाबा जी की स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Trending Videos
uttarakhand news : Many celebrities reach to meditate in this cave, including superstar Rajinikanth jacqueline fernandez and uma bharti also
महावतार बाबा की पवित्र गुफा में कई बार आ चुके हैं रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

कुकुछीना के पांडुखोली स्थित श्रीश्री महावतार बाबा की पवित्र गुफा देश-विदेश के संत, महात्माओं की ध्यान स्थली रही है। महान संत श्यामाचरण लाहरी को उनके गुरु महावतार बाबा ने 1863 में इसी गुफा में क्रिया योग की दीक्षा दी थी। दीक्षा देने के साथ ही गुरु ने अपने परम शिष्य को बताया था कि वह जिस क्रिया योग को उनके माध्यम से संसार को दे रहे हैं, उसी ज्ञान को कभी भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news : Many celebrities reach to meditate in this cave, including superstar Rajinikanth jacqueline fernandez and uma bharti also
पांडुखोली में जुटे भक्त - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विख्यात संत परमहंस योगानंद को महावतार बाबा ने कोलकाता में 25 जुलाई 1920 में दर्शन दिए थे। इसीलिए बाबा की स्मृति में इस तिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। योगदा सत्संग सोसाइटी द्वारा होने वाले इस आयोजन में भक्तगण द्वाराहाट के योगदा आश्रम से बाबा की डोली पांडुखोली स्थित गुफा में ले जाते हैं। बाद में गुफा के निकट भंडारा होता है। समाधिस्थ दया माता सहित कई संतों ने बाबा की गुफा में महीनों तक ध्यान किया है।

 

 

 

uttarakhand news : Many celebrities reach to meditate in this cave, including superstar Rajinikanth jacqueline fernandez and uma bharti also
महावतार बाबा के भक्त हैं रजनीकांत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का उत्तराखंड के द्वाराहाट स्थित योगदा आश्रम से गहरा नाता रहा है। महावतार बाबा में उनकी अगाध श्रद्धा है। वे महावतार बाबा के भक्त कैसे बने इसके पीछे भी खास वजह है। उन्होंने खुद बताया था कि वे महावतार बाबा की केवल फोटो मात्र से ही प्रभावित हो गए थे। बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान बाबा जी की फोटो देखते ही उनकी आध्यात्मिक प्रवृत्तियां जाग उठी थीं।

4 - 4
विज्ञापन
uttarakhand news : Many celebrities reach to meditate in this cave, including superstar Rajinikanth jacqueline fernandez and uma bharti also
गुफा पहुंचीं थीं जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला

2002 में पहली बार अभिनेता रजनीकांत यहां योगदा आश्रम पहुंचे थे। फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज महावतार बाबा की गुफा पहुंचीं थीं और वहां ध्यान भी लगाया था। पहाड़ के प्राकृतिक सौंदर्य को देख वह अभिभूत हो गईं थीं। बता दें कि महावतार बाबा की गुफा में अभिनेता रजीनीकांत, भाजपा नेता उमा भारती, अभिनेत्री जूही चावला सहित देश-विदेश से लोग आध्यात्मिक शांति के लिए पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed