{"_id":"62fcf604986cbe0329389849","slug":"uttarakhand-news-woman-commits-suicide-after-give-poison-to-her-children-during-live-in-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लिव-इन रिलेशनशिप: बच्चों को जहर देकर मां ने खुद कर ली आत्महत्या, बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन रिलेशनशिप: बच्चों को जहर देकर मां ने खुद कर ली आत्महत्या, बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, काशीपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 17 Aug 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला ने बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
उत्तराखंड के काशीपुर में लिव इन में रह रही महिला ने अपने दो बच्चों को जहर देने के बाद खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खिलाने से बेटे की मौत हो गई। बेटी निजी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मानपुर रोड निवासी कुसुमलता (26) उर्फ प्रीती का विवाह छह वर्ष पूर्व यूपी के रामपुर जिले के दड़ियाल निवासी रामकिशोर से हुआ था। पति रामकिशोर का कुंडा थाने के ग्राम गंगापुर स्थित अपनी रिश्तेदारी में आना-जाना था। कुसुमलता भी अक्सर वहां आती रहती थी। इसी दौरान उसके अपने रिश्ते के देवर राजा के साथ प्रेम संबंध हो गए।
मामला उजागर हुआ तो कुसुमलता ने रामकिशोर के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई लेकिन कुसुम ने राजा के साथ रहने की बात कही। हालांकि तब तक उसके एक बेटी दीपा और एक बेटा लव हो चुका था।
कुसुम पिछले दस माह से राजा के साथ रह रही थी। उससे एक माह का बेटा जतिन भी है। राजा पांच भाइयों में सबसे छोटा है। वह दो भाइयों सुरेश व सुनील के परिवारों के साथ अलग हवेली में रहता है जबकि उसके दो बड़े भाई अपने पिता रघुवीर सिंह के साथ अलग हवेली में रहते हैं।
Trending Videos
2 of 5
महिला ने बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
राजा रायपुरखुर्द निवासी गुरनाम के फार्म पर ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि बच्चे को दवा दिलाने की बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो गई थी। मंगलवार को राजा सुबह का नाश्ता किए बगैर घर से निकल गया। कुसुमलता ने घर के दरवाजे तक पीछा कर उससे खाना खाकर जाने की जिद की लेकिन राजा उसकी बात अनसुनी कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
महिला ने बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
कुसुम ने राजा के मोबाइल पर फोन कर उसे खाने के लिए घर आने को कहा मगर राजा ने आने से इनकार कर दिया। दोपहर करीब दो बजे वह बेटे जतिन, अपनी जेठानी शशि रानी और पूनम को बरामदे में छोड़कर पहली शादी के दो बच्चों को लेकर अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसके कमरे से उल्टियां होने की आवाजें आने लगीं। इस पर जेठानियों ने कमरे में जाकर देखा तो तीनों बेसुध पड़े थे।
4 of 5
महिला ने बच्चों को दिया जहर फिर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर घर पहुंचे राजा ने तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें गिरीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान रात में कुसुमलता और उसके दो वर्षीय पुत्र लव की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय दीपा की हालत चिंताजनक बनी हुई है। नायब तहसीलदार राकेश चन्द्र ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा। सूचना पर मृतका की मां कृष्णा और परिवार के अन्य सदस्य भी मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन
5 of 5
ऊधमसिंह नगर थाना
- फोटो : अमर उजाला
आपसी मनमुटाव में जहर खाने की बात सामने आई है। मृतकों की पोस्टमार्टम और बिसरा परीक्षण रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
- चंद्रमोहन सिंह, एसपी काशीपुर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।