सब्सक्राइब करें

Pauri Bus Accident: 32 सीटर बस में सवार थे 52 बराती, शादी के जश्न में मग्न लोगों पर अचानक ऐसे झपटी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बैजरो/कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Oct 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident: Overloading is real reason of accident
बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

लालढांग से बस चली तो सभी बराती खुश थे। हंसते गाते रास्ता कट रहा था, लेकिन अचानक मौत झपटी और सब तबाह हो गया। बस सामान्य गति से चल रही थी कि अचानक सिमड़ी स्कूल के पास बस पैरापिट से टकराते हुए खाई में लुढ़क गई और चीख पुकार मच गई।



Pauri Bus Accident: हादसा होता देख डर को भूल खाई में उतर गए लोग, मोबाइल की रोशनी में देख बचाई कई जिंदगियां

देखते ही देखते सभी साथी बस से छिटकते चले गए। खाई में आंख खुली तो सिर्फ दो लोग ही मिले...यह कहते हुए जयपाल नेगी और पंकज रो पड़े। वह सिसकते हुए बोले कि हादसे का कारण क्या रहा यह समझ से परे है। 

दर्दनाक: बस खाई में गिरते ही पहाड़ी पर छिटक कर गिर गए बराती, इधर-उधर से बुरे हाल में मिले शव, तस्वीरें

वहीं, उत्तराखंड में ओवरलोडिंग एक बार फिर बड़े हादसे का सबब बन गई। सिमड़ी में हादसे की शिकार हुई जीएमओयू की 32 सीटर बस में 52 बराती सवार थे। लालढांग से कोटद्वार, रिखणीखाल होते हुए सिमड़ी तक पहुंची बस को कहीं भी पुलिस और परिवहन विभाग ने नहीं रोका। हादसे में बस चालक दिनेश सिंह गुसाईं की भी मौत हो गई। वह इस बस के मालिक भी थे। 

Trending Videos
Uttarakhand Pauri Bus Accident: Overloading is real reason of accident
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

बस जीएमओयू के कोटद्वार डिपो में पंजीकृत है और यहीं से नियमित सेवाओं के लिए संचालित होती है। कोटद्वार के एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि बस (संख्या यूके 04 पीए 0501) के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है। बस के सभी दस्तावेज फिटनेस, परमिट, टैक्स और प्रदूषण प्रमाणपत्र सही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident: Overloading is real reason of accident
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

ओवरलोडिंग का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में विभाग की ओर से जांच शुरू कर दी गई है। बस में सवार बरातियों का कहना था कि मंगलवार दिन में लालढांग से चली बरात की इस बस को कोटद्वार, दुगड्डा से लेकर सिसल्डी व सिमड़ी तक किसी ने नहीं रोका। बस में लालढांग से ही लोग बैठे थे। एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि मजिस्ट्रीयल जांच में खामियों का पता लग जाएगा।

Uttarakhand Pauri Bus Accident: Overloading is real reason of accident
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती सिमड़ी बस हादसे में घायल हुए लालढांग निवासी जयपाल नेगी और पंकज ने बताया कि लालढांग से करीब 45 लोग बस में सवार होकर कांडा मल्ला गांव के लिए निकले थे। बस में कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। सिसल्डी में कुछ देर रुकने के बाद बस आगे बढ़ी। बस 30-35 किमी. प्रति घंटा की सामान्य रफ्तार से चल रही थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Pauri Bus Accident: Overloading is real reason of accident
पौड़ी में बरातियों से भरी बस खाई में गिरने के बाद घर में लोग - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब सात बजे सिमड़ी स्कूल के आगे अचानक बस पैरापिट से टकराते हुए नीचे की ओर लुढ़कने लगी। उनके साथ बस में आगे बैठे लोग एक के बाद एक बस से छिटकते चले गए। पहले बस एक पेड़ से टकराई और उसके बाद बस खाई में जा गिरी। नीचे गिरने के बाद वह बेहोश हो गए थे। होश आने पर उन्हें दो लोग मिले। बाकी का कहीं भी पता नहीं चला। आसपास मदद की आवाज लगाई लेकिन अंधेरे में कुछ पता नहीं चला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed