फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड आपदा: मलबे में दबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, 18 घंटे बाद बरामद हुए शव

Wed, 20 Oct 2021 10:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Oct 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rain And Flood News: For Family Members of Family Died during disaster photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चंपावत में भारी बारिश के साथ आए मलबे की चपेट में आने से लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुल्ला गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। आपदा राहत टीमों ने 18 घंटे की मशक्कत के बाद शवों को मलबे से निकाला। 



उत्तराखंड: दारमा घाटी के चल गांव में बर्फ में दबकर दो लोगों की मौत, दुग्तु और दांतू गांव में फंसे 80 पर्यटक

मंगलवार देर शाम करीब नौ बजे भारी बारिश के दौरान सुल्ला निवासी कैलाश सिंह के भवन में मलबा घुस गया। बारिश का पानी और मलबा इतनी तेजी से घर में घुसा कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मलबे की चपेट में आने से कैलाश सिंह  (32) पुत्र कुंवर सिंह, चंचला देवी (28) पत्नी कैलाश सिंह, रोहित सिंह (12) और  भुवन सिंह (8) पुत्र कैलाश सिंह मलबे की चपेट में आ गए।

उत्तराखंड आपदा: कुमाऊं में सात और लोगों के शव हुए बरामद, मृतकों की संख्या 55 पहुंची

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम केएन गोस्वामी के निर्देश के निर्देश पर फायर, राजस्व, पंचेश्वर कोतवाली से राहत और बचाव टीमें गांव के लिए रवाना हुईं। बुधवार देर शाम चारों शवों को बरामद कर लिया गया। एसडीएम ने बताया कि चारों शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया गया।

Uttarakhand Rain And Flood News: For Family Members of Family Died during disaster photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश, विद्युत और संचार सेवा ठप होने के चलते राहत कार्य में लगी टीमों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुल्ला गांव में हादसे की सूचना के बाद मंगलवार देर शाम रात और बचाव टीम गांव के लिए निकली। सड़क और संचार सेवा के ठप होने के कारण बचाव दलों को घटनास्थल पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोनिवि ने बंद मार्ग खोले, जिसके बाद बचाव दल घटना स्थल पहुंच पाए। 

Uttarakhand Rain And Flood News: For Family Members of Family Died during disaster photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं में बेमौसम बारिश के कहर से सात और गढ़वाल में तीन और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही आपदा की भेंट चढे़ लोगों की संख्या अब 55 हो गई है। वहीं, बुधवार को रामनगर में कोसी में बही बच्ची और कांडा (बागेश्वर) में बारिश के दौरान एक पोस्ट ऑफिस कर्मी लापता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rain And Flood News: For Family Members of Family Died during disaster photos
उत्तराखंड में आपदाग्रस्त इलाके का जायजा लेते सीएम - फोटो : अमर उजाला

गढ़वाल में 14 लोग लापता बताए गए थे जिनमें देर शाम तीन की मौत की पुष्टि हो गई। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी को फोनकर आपदा में हुए नुकसान की जानकारी ली। बुधवार की देर रात देहरादून में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डेरा डालने की सूचना है। बृहस्पतिवार को वह प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Rain And Flood News: For Family Members of Family Died during disaster photos
उत्तराखंड में आपदा - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिले की धारचूला तहसील के दारमा घाटी के ग्राम चल के बुग्याल गए दो लोगों की बर्फ में दबकर मौत हो गई। ग्राम लदुआ ढिकुली में ऊंट की सवारी कराने वाले बिजनौर निवासी इस्लामुद्दीन उर्फ मुंशी की सात वर्षीय बेटी आलिया रामनगर में कोसी नदी के तेज बहाव में बह गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed