फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chamoli: अतिवृष्टि का कहर...दो घरों की दीवारें तोड़कर गांव में घुसा नाले का पानी, मंजर देख डरे लोग, तस्वीरें

Fri, 26 Jul 2024 09:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jul 2024 09:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand rainfall Chamoli Sewer water enters village breaking walls of two houses Photo
बुराली गांव में अतिवृष्टि का कहर - फोटो : अमर उजाला

अतिवृष्टि से गोपेश्वर के समीप बुराली गांव में नाले का मलबा घुस गया। जिससे रातभर गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रभावित परिवार रात को ही नाले में आए पत्थरों को हटाने में जुटे रहे। नाले में पानी का बहाव इतना तेज था कि वह दो मकानों की दीवारों को तोड़कर निकल गया।

गांव में चार आवासीय मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जबकि तीन मकानों के आंगन को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने गांव के पांच परिवारों को होटल के कमरों में शिफ्ट कर दिया है। नाले के उफान पर आने से गांव की पेयजल लाइनें और पैदल रास्ते ही तहस-नहस हो गए हैं।

Uttarakhand Rainfall: भारी बारिश से बढ़ा भागीरथी और अलकनंदा का जलस्तर, स्नान घाट हुए जलमग्न

Uttarakhand rainfall Chamoli Sewer water enters village breaking walls of two houses Photo
बुराली गांव में अतिवृष्टि का कहर - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे से शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को सुबह करीब पांच बजे थमी। बारिश के दौरान बुराली गांव के समीप से गुजर रहा नाला उफान पर आ गया। गांव के शीर्ष भाग पर पत्थर और लकड़ियां अटक जाने से उसका बहाव गांव की ओेर हो गया। सबसे पहले नाले का पानी रोशन लाल के घर में घुसा।

Uttarakhand rainfall Chamoli Sewer water enters village breaking walls of two houses Photo
बुराली गांव में अतिवृष्टि का कहर - फोटो : अमर उजाला

पानी का बहाव इतना तेज था कि एक कमरे की दीवार तोड़कर पानी शिशुपाल, मुकेश, विनोद, मनोज, कुलदीप, गोविंद सिंह, संजय और गोपाल के घरों में घुस गया। भारी मात्रा में मलबा गांव में घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand rainfall Chamoli Sewer water enters village breaking walls of two houses Photo
बुराली गांव में अतिवृष्टि का कहर - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने अपने दरांती, कुदाल लेकर नाले के मुहाने पर लगे पत्थर और लकड़ियों को हटाया, तब जाकर पानी कम हुआ। लेकिन तब तक घरों को भारी नुकसान हो गया था। शुक्रवार को एसडीएम आरके पांडे और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पांंच प्रभावित परिवारों को होटल में रहने के लिए कहा। इसका किराया प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand rainfall Chamoli Sewer water enters village breaking walls of two houses Photo
बुराली गांव में अतिवृष्टि का कहर - फोटो : अमर उजाला

गोपेश्वर नगर क्षेत्र के ड्रेनेज के लिए बुराली गांव के ठीक शीर्ष भाग से नाले का निर्माण किया गया है। इसका पानी कोठियालसैंण में अलकनंदा में मिल जाता है। सिंचाई विभाग की ओर से इसका निर्माण किया गया था। स्थानीय निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट, गोविंद सजवाण, धीरेंद्र गरोड़िया, मनोज, कुलदीप, संजय और गोपाल का कहना है कि कई बार भारी बारिश होने पर नाला डायवर्ट होकर गांव की ओर मुड़ जाता है। जिससे घरों में मलबा घुस जाता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed