{"_id":"66a279499c738ddb6f09f670","slug":"badrinath-highway-landslide-zone-active-again-in-patalganga-after-five-years-debris-falling-on-road-2024-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: पातालगंगा में पांच साल बाद फिर सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन, हाईवे पर गिर रहा मलबा, फिसल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: पातालगंगा में पांच साल बाद फिर सक्रिय हुआ भूस्खलन जोन, हाईवे पर गिर रहा मलबा, फिसल रहे वाहन
बदरीनाथ हाईवे पर पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्र पांच साल बाद फिर सक्रिय हो गया है। यहां हल्की सी बारिश होने पर भी मलबा हाईवे पर आ रहा है। चट्टानी भाग होने के कारण यहां वाहनों की आवाजाही खतरे के बीच हो रही है। यहां मौजूदा 150 मीटर लंबी हाफ सुरंग में भी मलबा घुसने से दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं।
पातालगंगा में चट्टान से वर्ष 1999 से भूस्खलन शुरू हुआ था। यहां बरसात में कई दिनों तक हाईवे बंद रहता था जिसे देखते हुए वर्ष 2019 में एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ढांचागत विकास) की कार्यदायी संस्था भारत कंस्ट्रक्शन की ओर से यहां 150 मीटर लंबी हाफ सुरंग का निर्माण किया गया लेकिन सुरंग कुछ सालों में ही क्षतिग्रस्त होने लगी।
अब स्थिति यह है कि इस बरसात में यहां फिर से भूस्खलन होना शुरू हो गया है। चट्टान के शीर्ष भाग से मलबा सीधे हाईवे पर गिर रहा है जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ रही है।
3 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रतिनिधि तारेंद्र प्रसाद थपलियाल का कहना है कि पातालगंगा सुरंग का निर्माण आधा-अधूरा किया गया है जिससे चट्टान से आ रहा मलबा हाईवे पर आ रहा है। इसके निर्माण की जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पातालगंगा में भूस्खलन
- फोटो : अमर उजाला
इधर, एनएचआईडीसीएल के डीजीएम सुशील वर्मा का कहना है कि कार्यदायी संस्था को भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट, मलबे का निस्तारण करने और सुरंग की मेंटीनेंस के निर्देश दिए गए हैं। जल्द सुरंग के अंदर से मलबा भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
पागल नाला में बदरीनाथ हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर धंस रहा है। इस पूरे क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही खतरनाक बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।