फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rainfall: मलारी हाईवे लाल बाजार के पास 20 मीटर ध्वस्त, बदरीनाथ के रास्ते में फंसे रहे 700 श्रद्धालु, तस्वीरें

Thu, 25 Jul 2024 08:31 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall: Malari Highway 20 meters collapsed  700 devotees Stuck on Badrinath Highway
मलारी हाईवे ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो रही है। इस दौरान बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे करीब 700 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे रहे। 



पागल नाला, गुलाबकोटी और पातालगंगा में सुबह पांच बजे मलबा और बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे हाईवे सुचारु किया जा सका। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी से मलबा हटाया गया। हाईवे खुला तो फंसे श्रद्धालु व स्थानीय लोग गंतव्य को रवाना हुए।  

वहीं, भारी बारिश के बीच मलारी हाईवे लाल बाजार के पास करीब 20 मीटर तक ध्वस्त हो गया। ऐसे में दिनभर सेना, आईटीबीपी के साथ ही नीती घाटी के गांवों को जाने वाले वाहनों की आवाजाही थमी रही। 

Uttarakhand Weather: देहरादून में कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Uttarakhand Rainfall: Malari Highway 20 meters collapsed  700 devotees Stuck on Badrinath Highway
पागल नाला में बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब पांच बजे बंद हुआ हाईवे शाम साढ़े पांंच बजे खुल पाया। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) ने यहां हिल साइड कटिंग कर हाईवे सुचारू किया। लाल बाजार से आगे भी कई जगहों पर हाईवे पर भू-धंसाव हो रहा है।

Uttarakhand Rainfall: Malari Highway 20 meters collapsed  700 devotees Stuck on Badrinath Highway
मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

मलारी हाईवे चीन सीमा क्षेत्र में सेना की अग्रिम चौकियों को यातायात से जोड़ता है। नीती घाटी के ग्रामीण भी इसी हाईवे से आवाजाही करते हैं। बृहस्पतिवार को बारिश हो रही थी और सुबह करीब पांच बजे लाल बाजार के पास 20 मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall: Malari Highway 20 meters collapsed  700 devotees Stuck on Badrinath Highway
मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

सुबह सात बजे जैसे-जैसे यहां वाहन पहुंचने लगे जाम तो जाम लगने लगा। सेना के जवानों ने वाहनों में बैठकर ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। जबकि नीती, गमशाली, मेहरगांव, द्रोणागिरी, तपोवन, सुरांईथोटा आदि गांवों के भोटिया जनजाति के ग्रामीण करीब आधा किमी पैदल चलकर गंतव्य को पहुंचे।

विज्ञापन
Uttarakhand Rainfall: Malari Highway 20 meters collapsed  700 devotees Stuck on Badrinath Highway
मलारी हाईवे - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी से हिल साइड कटिंग कर रास्ता बनाया गया और शाम साढ़े पांच बजे हाईवे पर आवाजाही शुरू कराई गई। कहा कि यहां हाईवे का सुधारीकरण कार्य भी किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed