फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Red Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गंगोत्री हाईवे मलबा आने से बंद, कर्णप्रयाग में फंसे वाहन

Mon, 22 Jul 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)/कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Jul 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
Red Alert in Uttarakhand Heavy rain debris on Gangotri Highway disrupted traffic difficult Read All Updates
गंगोत्री हाईवे और कर्णप्रयाग में यातायात बाधित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम विभाग की ओर से आज रेड अलर्ट जारी किया है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने का काम जारी है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है।



गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ यातायात सुचारु करने के काम जारी है। डाबरकोट में बारिश के कारण लगातार मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। एनएच बड़कोट द्वारा उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात हैं। बारिश व मलबा रुकने पर कार्य शुरू किया जाएगा।

दूसरी तरफ कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है। कल रविवार रात से कर्णप्रयाग सहित आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंसे हैं। लोग सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
 

Red Alert in Uttarakhand Heavy rain debris on Gangotri Highway disrupted traffic difficult Read All Updates
कर्णप्रयाग में हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनोत्री धाम सहित आसपास मध्य रात्रि से लगातार बारिश हो रही है जबकि बड़कोट तहसील क्षेत्र के आसपास बारिश का मौसम बना हुआ है। यमुनोत्री क्षेत्र में बारिश के चलते यमुनोत्री हाईवे ओजरी डाबरकोट के पास मलवा बोल्डर पत्थरों के आने से हाईवे बंद है। 
 

Red Alert in Uttarakhand Heavy rain debris on Gangotri Highway disrupted traffic difficult Read All Updates
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रदेश में भूस्खलन आदि कारणों के चलते रविवार को 44 मार्ग बंद हुए। लोनिवि के अनुसार, राज्य में पहले से भी 54 मार्ग बंद थे। इसमें से 61 मार्ग को खोलने में सफलता मिल सकी है। बंद मार्ग में एक राज्य मार्ग और तीन मुख्य जिला मार्ग हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में और अधिक समस्या है, राज्य के ग्रामीण इलाकों में 33 मार्ग बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Red Alert in Uttarakhand Heavy rain debris on Gangotri Highway disrupted traffic difficult Read All Updates
गंगोत्री हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार टिहरी बांध का जल स्तर 782.44 मीटर पर है। अधिकतम जल स्तर 830 मीटर है।  मौसम विज्ञान केंद्र ने चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब सीमा तक आसानी से पहुंच सकेंगे जवान, चंपावत और ऋषिकेश बाईपास के निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
Red Alert in Uttarakhand Heavy rain debris on Gangotri Highway disrupted traffic difficult Read All Updates
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, दून समेत अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने तेज बारिश के दौरान दिन और रात के समय अधिक सतर्क रहने की हिदायत दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed