{"_id":"6053085f8ebc3ee9744505e6","slug":"uttarakhand-train-running-upside-down-news-goods-cart-also-running-without-engine-before-four-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ट्रेन को उल्टा चलता देख लोगों को आई चार साल पहले की याद, तब बगैर इंजन दौड़े थे मालगाड़ी के डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ट्रेन को उल्टा चलता देख लोगों को आई चार साल पहले की याद, तब बगैर इंजन दौड़े थे मालगाड़ी के डिब्बे
राजेश देउपा, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
करीब चार साल पहले भी टनकपुर से बगैर इंजन मालगाड़ी के आठ डिब्बे अचानक दौड़ पड़े थे। तब भी बड़ा हादसा होने से बचा था। बगैर इंजन दौड़े मालगाड़ी के इन डिब्बों को खटीमा में छह लाइनें लदी डिपट्राली को ट्रेक में अवरोधक बनाकर रोका गया था।
इस घटना में भी बनबसा के पास मालगाड़ी के डिब्बों की चपेट में आकर छह बकरियों की मौत हुई थी और चकरपुर में ट्रेक पर खड़े एक ट्रैक्टर को भी डिब्बे घसीटकर खटीमा तक ले गए थे।
यह वाकया वर्ष 2017 का है, जब पीलीभीत से टनकपुर तक बड़ी रेल लाइन बिछाने का काम चल रहा था। गिट्टी ले जाने के लिए टनकपुर स्टेशन में मालगाड़ी के आठ डिब्बे बगैर इंजन खड़े थे। जेसीबी मशीन से इन डिब्बों में गिट्टी लादी जा रही थी कि जेसीबी से लगे धक्के से मालगाड़ी के ये डिब्बे अचानक ट्रेक पर दौड़ पड़े।
इससे रेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए थे। टनकपुर से बनबसा तक इन डिब्बों को रोकने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
Trending Videos
2 of 5
उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बनबसा स्टेशन से आगे बढ़ चुके डिब्बों को रोकने के लिए चकरपुर के पास लाइन पर एक ट्रैक्टर खड़ा किया गया, लेकिन तेज रफ्तार ये डिब्बे ट्रैक्टर को भी अपने साथ घसीट ले गए। तब तक खटीमा स्टेशन पर अवरोधक बना दिया गया था और इन डिपट्रॉलियों से टकराने के बाद ही डिब्बों को रोकने में सफलता मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बुधवार को दिल्ली से यात्रियों को लेकर टनकपुर पहुंची पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस स्टेशन पहुंचने से पहले अचानक उल्टी दौड़ पड़ी। घटना का पता चलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन अलर्ट जारी करते हुए टनकपुर से खटीमा तक के फाटकों को बंद कराया गया। है।
4 of 5
उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन को 24 किमी दूर खटीमा से पहले लालकोठी के पास किसी तरह रोका जा सका। तब जाकर ट्रेन में सवार यात्रियों के साथ रेलवे के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। घटना की जांच के लिए जेए ग्रेड के तीन अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
उल्टी दौड़ने लगी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
एक अनुमान के मुताबिक हादसे के वक्त 55 से 60 यात्री ट्रेन में सवार थे। इधर, देर रात पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह और इज्जतनगर रेलवे मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत ने बताया कि मामले में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट और गार्ड को निलंबित कर दिया गया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।