प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कई राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक मार्ग मलबा आने से बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग सेलंग के समीप हाईवे पर मलबा आने से बंद है। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं चिंता का कारण बने स्यान चट्टी को लेकर भी राहतभरा अपडेट सामने आया है।
Uttarakhand: बारिश से उत्तरकाशी–चमोली में हाईवे और कई मार्ग बाधित, स्यानाचट्टी को लेकर नया अपडेट आया सामने
संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)/ कर्णप्रयाग।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:19 PM IST
सार
उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात चिंताजनक है। उत्तरकाशी और चमोली में कई राष्ट्रीय राजमार्ग मलबे से बाधित हैं, जबकि देहरादून व उत्तरकाशी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंगोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद है तो वहीं नदियां उफान पर हैं।
विज्ञापन