Uttarakhand Weather News: पहाड़ से लेकर मैदान तक हुई बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। रात से बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जंगलों में फैली धुंध साफ हो गया। वहीं दूसरी तरफ देर रात से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में बंद चल रहा है। धारी देवी तक लगी हुई है वाहनों की लंबी लाइन।
Uttarakhand Weather: पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, बदरीनाथ हाईवे यहां बंद...धारी देवी तक लगी वाहनों की लाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज मैदानी और पहाड़ी जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश बताई गई थी।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ ही हल्की बारिश की संभावना है।
इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2024: रील नहीं फील के लिए आएं धाम... भक्तिभाव से करें दर्शन, इस बार किए गए हैं ये खास बदलाव
बुधवार को दर्ज हुआ तापमान
जनपद - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
देहरादून - 35.0 - 25.2
पंतनगर - 33.5 - 25.2
मुक्तेश्वर - 20.0 - 12.1
न्यू टिहरी - 24.2 - 13.6