फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Today: बदरीनाथ धाम में जमी ढाई फीट बर्फ, निजमूला घाटी के कई गांव सफेद चादर से ढंके, तस्वीरें...

Thu, 07 Jan 2021 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Jan 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Snow Covered Badrinath Dham Awesome Visuals
बदरीनाथ धाम में जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी बुधवार को दोपहर बाद थम गई। धूप निकलने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। बदरीनाथ धाम में करीब ढाई फीट और हेमकुंड साहिब में लगभग साढ़े तीन फीट तक बर्फ जम गई है, जबकि फूलों की घाटी, घांघरिया, रुद्रनाथ, लाल माटी, माणा और नीती क्षेत्रों में चारों ओर बर्फ जमी हुई है।

Uttarakhand Weather News Today: Snow Covered Badrinath Dham Awesome Visuals
बर्फ से ढका बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

जिले के निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी गांव और घाट विकास खंड के कनोल, भेंटी बुग्याल और सुतोल गांव में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। आम रास्तों में बर्फ बिछ जाने से ग्रामीणों के सम्मुख आवाजाही का संकट खड़ा हो गया है। 

Uttarakhand Weather News Today: Snow Covered Badrinath Dham Awesome Visuals
बर्फ से ढंका बदरीनाथ धाम क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बर्फबारी से जोशीमठ-औली और चमोली-गोपेश्वर-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही हैं। वाहन बर्फ में फिसल रहे हैं। बारिश और बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नगर क्षेत्रों में नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Snow Covered Badrinath Dham Awesome Visuals
बर्फ से ढंका बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बारिश और बर्फबारी गेहूं, सरसों और सेब की फसल के लिए संजीवनी का काम करेगी। काश्तकारों का कहना है कि बर्फबारी व बारिश के कारण जमीन में नमी आ गई है। इससे जहां सेब की फसल की पैदावार अच्छी होगी, वहीं, निचले क्षेत्रों में  गेहूं व सरसों की फसल अच्छी होगी। गेहूं को पीला रतुआ रोग भी प्रभावित नहीं कर पाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Today: Snow Covered Badrinath Dham Awesome Visuals
बदरीनाथ में बर्फबारी के बाद का नजारा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, देर रात से औली में हो रही बर्फबारी बुधवार को भी दिनभर रुक-रुककर जारी रही। पर्यटकों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बर्फबारी के दौरान कई उत्साही पर्यटक डांस करते रहे। उन्होंने औली में बिताए पलों को अपने कैमरों में कैद किया। पर्यटकों के साथ पहुंचे बच्चों ने भी बर्फ में अठखेलियां की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed