{"_id":"61761c43e2cfc00c9a048a19","slug":"uttarakhand-weather-news-update-today-snow-cover-kedarnath-dham-after-heavy-snowfall-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ धाम, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Oct 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
चारधाम की ऊंची पहाड़ियों पर रविवार शाम को बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं, केदारनाथ धाम में रविवार देर शाम जमकर बर्फबारी हुई। इस बीच सायंकालीन आरती के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। श्रद्धालु छाता लेकर पूजा करते नजर आए। वहीं, रात भी बर्फबारी हुई तो सुबह धाम बर्फ से सराबोर नजर आया।
हालांकि सुबह से मौसम सामान्य बना हुआ है। सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए निरंतर यात्री भेजे जा रहे हैं। हेलीपैड सहित यात्रा मार्ग पर हल्की बर्फ जमी है। रास्तों व हैलीपेड से बर्फ हटाई जा रही है। जिससे हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हो गई है।
उत्तराखंड समेत जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में पिछले एक सप्ताह से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर राजधानी देहरादून के अलावा उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली जैसे जिलों में मौसम बदल गया है।
रविवार को राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक आज मौसम साफ बना रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
Trending Videos
2 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में मौसम साफ बना हुआ है। शीतलहर के कारण ठंड बनी हुई है। यमुनोत्री हाईवे के जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सामान्य रूप से यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है। रविवार को मौसम के बिगड़ने पर आज सोमवार को यात्रियों की आवाजाही थोड़ी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से अभी तक 200 यात्रियों ने मां यमुना के दर्शन किए। रविवार को यमुनोत्री धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। धाम में हल्की बर्फबारी होने से ठंड में भी इजाफा हो गया है। साथ ही बिजली सप्लाई ठप हो गई है। सुबह खिली धूप के साथ यमुनोत्री धाम व बंदरपूंछ और सप्त ऋषिकुंड की पहाड़ियां सफेद चादर से लिपटी नजर आई।
4 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ धाम के ठीक पीछे नीलकंठ, नरनारायण पर्वत सहित आसपास की चोटियों पर भी रविवार दोपहर बाद बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से चोटियां बर्फ से ढकी हैं। धाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
केदारनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से राज्य के उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल सहित चंपावत जिले में हल्की वर्षा, गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई थी। इसको देखते हुए शासन-प्रशासन पहले ही अलर्ट मोड में था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।