फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: चमोली में उफनाए नदी-नालों ने मचाई तबाही, कई मकान और गाड़ियां मलबे में दबे, एक की मौत, तीन लापता

Mon, 14 Aug 2023 11:10 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cloudburst Chamoli River Flood Landslide, Houses Vehicles Buried Under Debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जनपद में रविवार रात से शुरू हुई भारी बारिश आज भी जारी है। जनपद के थराली, नंदानगर और पीपलकोटी क्षेत्र में नदियों के साथ ही गाड गदेरे उफान पर बह रहे हैं। सबसे अधिक नुकसान थराली में हुआ है। यहां थराली गांव और केरा गांव में कई मकान व गौशालाएं मलबे में दब गईं। कई जगह छोटे पुलों को भी नुकसान हुआ है।



Uttarakhand Weather: गंगा खतरे के निशान के पार, कई जगह पुल व घर बहे, केदारनाथ में एक की मौत

बीती रात भारी बारिश के दौरान चमोली जनपद में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए। बरसाती नाले में बहे अगथला गांव के जोत सिंह (52) पुत्र दीवान सिंह का शव घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर बदरीनाथ हाईवे पर मलबे में दबा मिला। सोमवार को एनएचआईडीसीएल व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा यहां मलबा हटाया जा रहा था, इसी दौरान अपराह्न चार बजे जोत सिंह का शव बरामद हुआ।

स्वर्गीय जोत सिंह रविवार रात करीब दस बजे भारी बारिश के बीच अपने घर के समीप बरसाती नाले के पानी की निकासी को देखने के लिए बाहर आए थे, उसके बाद से लापता हो गए थे। उधर, नंदप्रयाग के आला गांव से एक नेपाली मजदूर और पीपलकोटी से दो मजदूर लापता हैं। प्रशासन इनके बारे में जानकारी जुटा रहा है।

पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों ने रात घरों से बाहर रहकर बिताई। चमोली पुलिस ने नदी किनारे रहने वाले थराली, नारायणबगड़, कर्णप्रयाग और उससे नीचे बसे लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। वहीं, कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदी का जलस्तर बढ़ा है। दोनों नदियां खतरे के निशान के करीब हैं। 

Uttarakhand Weather Update: Cloudburst Chamoli River Flood Landslide, Houses Vehicles Buried Under Debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्राणमति नदी भी खतरे के निशान को छू रही है। नंदानगर में नंदाकिनी नदी भी उफान पर बह रही है। पीपलकोटी में नगर पंचायत पीपलकोटी का कार्यालय व समीप के आवासीय मकान मलबे में दब गए हैं। यहां कई वाहन भी मलबे में दबे हैं।

Uttarakhand Weather Update: Cloudburst Chamoli River Flood Landslide, Houses Vehicles Buried Under Debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

पीपलकोटी के ही गडोरा गांव में एक आवासीय भवन के दोनों ओर से भू-कटाव होने से मकान असुक्षित हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने बताया कि मकान को खाली कर परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। भारी बारिश के कारण क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी ठप पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cloudburst Chamoli River Flood Landslide, Houses Vehicles Buried Under Debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

पीपलकोटी के गडोरा में बदरीनाथ हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबे में कुछ गाड़ियां दबी हैं। यहां होटल को भी भू-धंसाव से खतरा उत्पन्न हो गया है। चमोली तहसील के कौंज पोथनी गांव में तीन गौशाला मलबे में दब गई हैं। यहां मवेशी भी मलबे में दबे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Cloudburst Chamoli River Flood Landslide, Houses Vehicles Buried Under Debris
चमोली में बारिश से तबाही - फोटो : अमर उजाला

साथ ही बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है। गडोरा और जोशीमठ के समीप मारवाड़ी में हाईवे अवरुद्ध है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे तीर्थयात्री भी जगह-जगह फंसे हैं। छिनका और नंदप्रयाग में भी हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed